कानपुर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की वृद्धि देखी गई है। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान बढ़कर 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार (7.7 डिग्री) की तुलना में 2.3 डिग्री की उल्लेखनीय वृद्धि है।हालांकि, यह न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा, जो रात और सुबह के समय हल्की ठंडक बनाए हुए है।वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक था। इस कारण दोपहर के समय धूप खिली रहने से लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हुआ। दिसंबर के पहले सप्ताह के बाद बढ़ेगी ठंडक
सीएसए के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर नौशाद खान ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा चलने के कारण शाम होते ही ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास फिर से गहरा कर दिया। हवा की औसत गति 3.3 किमी/घंटा रही। हालांकि विशेषज्ञों को कहना है कि दिसंबर के पहले सप्ताह के बाद ठंडक बढ़ेगी। सुबह और रात की ठंड बनी रहेगी
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग और विश्वविद्यालय के कृषि मौसम केंद्र से प्राप्त जानकारी के आधार पर, अगले पाँच दिनों तक मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान है। वर्षा की कोई संभावना नहीं है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलती रहेंगी, जिसके चलते सुबह और रात के समय हल्की से मध्यम स्तर की ठंड बनी रहेगी। दिन का तापमान लगभग इसी स्तर पर बना रह सकता है, जिससे दिन के समय सुहाना मौसम रहेगा। सुबह और रात में गर्म कपड़े पहनने की सलाह
डॉ. खान ने आमजन को सलाह दी है कि रात और सुबह के समय हल्के गर्म कपड़े पहनकर रहें ताकि ठंड से बचा जा सके। सुबह के समय हल्की कोहरा की संभावना को देखते हुए यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की भी सलाह दी गई है। कुल मिलाकर, अगले कुछ दिनों तक कानपुर में सर्दियों का मौसम सुहावना और सामान्य बना रहने की उम्मीद है।
https://ift.tt/zvuALR4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply