संतकबीरनगर जिले में भीषण कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कक्षा एक से आठवीं तक के सभी विद्यालयों को शुक्रवार को बंद करने का आदेश दिया है। वही डीएम आलोक कुमार, एडीएम जय प्रकाश, ईओ खलीलाबाद अवधेश कुमार, एसडीएम सदर अरुण कुमार रात में डीएम के साथ रैन बसेरों का निरीक्षण करने सड़कों पर निकले। मौसम विभाग जनपदवासियों के फोन पर अत्यधिक कोहरे की चेतावनी के संदेश भेजकर सतर्क कर रहा है। लोगों को बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है। जिले में कोहरे का असर लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। घने कोहरे के कारण दिन में भी वाहन लाइट जलाकर चल रहे हैं। बुधवार से जिले में कोहरे का प्रकोप शुरू हुआ था, और गुरुवार को पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए, जिससे कोहरा छाया रहा। इस अचानक हुए मौसम परिवर्तन से जनजीवन प्रभावित हुआ है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बदलते मौसम का असर बसों और ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। दूर-दराज जाने वाले यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आमतौर पर चार घंटे में गंतव्य तक पहुंचने वाली बसें अब छह से सात घंटे का समय ले रही हैं, जिसका मुख्य कारण घने कोहरे के कारण कम हुई दृश्यता है।
https://ift.tt/17Yc8Qh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply