DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मोमोज के लिए दुकानदारों को दिए 85 लाख के जेवर:धीर-धीरे कर अलमारी से निकालता रहा ज्वेलरी; हार, अंगूठी, कंगन सब दे आया

देवरिय में मोमोज खिलाने के बहाने नाबालिग से करीब 85 लाख रुपए के जेवर ठग लिए गए। तीन दुकानदारों ने लड़के को मोमोज खिलाने का लालच दिया। उससे धीरे-धीरे कर घर से जेवर मांगाते रहे। मोमोज की लत में लड़का हार, अंगूठी, बिछिया, बाली समेत सब जेवर दुकानदारों को दे आया। रविवार को परिजनों ने जब अलमारी खोली और जेवर नहीं पाए तो उनके होश उड़ गए। बच्चे से पूछा तो उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने थाने में नाबालिग बेटे और तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने सोमवार शाम को नाबालिग और तीन युवकों पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… भगवानपुर तिवारी गांव निवासी विमलेश मिश्र पुत्र रामायण मिश्र वाराणसी में एक मंदिर में पुजारी हैं। उनका नाबालिग बेटा गांव में रहकर पढ़ाई करता है। विमलेश मिश्र के अनुसार उनके बेटे को मोमोज खाने की आदत थी। इसी कमजोरी का फायदा उठाते हुए देवरिया–कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर मोमोज की दुकान लगाने वाले तीन युवकों ने उसे अपने प्रभाव में ले लिया। आरोप है कि युवकों ने लालच देकर बेटे को बहकाया। जिससे बेटा घर की अलमारी से जेवर निकाल-निकालकर उन्हें देता रहा। अलमारी खुलते ही उड़ गए होश मामले का खुलासा तब हुआ जब रविवार को विमलेश मिश्र की बहन अपना जेवर लेने घर पहुंची। जैसे ही अलमारी खोली गई, उसमें रखा सारा जेवरात गायब मिला। यह देख परिवार के लोग सन्न रह गए। जब किशोर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह मोमोज खाने के लिए डुमरी चौराहे के दुकानदारों को जेवर दे चुका है। यह सुनकर परिजन चौंक गए और तत्काल थाने पहुंचे। पुलिस को सौंपी जेवरों की लिस्ट विमलेश मिश्र ने अपने बेटे समेत 3 युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण धीरे-धीरे गायब होते रहे, जिसकी भनक परिवार को काफी देर बाद लगी। विमलेश ने गहनों की पूरी लिस्ट भी पुलिस को सौंपी है। हार, अंगूठी, बिछिया सब देकर आ गया नाबालिग गायब हुए जेवरातों में एक जोड़ी सोने का हार, 9 सोने की अंगूठियां, दो सोने के मांगटीका, दो जोड़ी सोने के कंगन, 13 चांदी की बिछिया, 22 सोने की नथ की कील, चार सोने की बिछिया, 5 अन्य सोने की अंगूठियां और 4 जोड़ी सोने की कान की बालियां समेत कई कीमती आभूषण शामिल हैं। परिजनों के अनुसार जेवर की अनुमानित कीमत लगभग 85 लाख रुपए है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश जारी है। आरोपियों की भूमिका की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ————————- ये खबर भी पढ़ें जिस्मफरोशी के लिए नेपाल से लाई जा रहीं लड़कियां, यूपी पुलिस ने चार को बचाया, रात के अंधेरे में घने जंगल के रास्ते ला रहे थे यूपी के श्रावस्ती में पुलिस ने नेपाल से लड़कियों की तस्करी का बड़े नेटवर्क का भंड़ाफोड़ किया। दो तस्कर नौकरी का झांसा देकर चार लड़कियों को रात के अंधेरे में घने जंगल के रास्ते बॉर्डर पार ला रहे थे। खुफिया इनपुट के आधार पर SSB और पुलिस पहले से एक्टिव थी। उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पूरी खबर पढ़ें


https://ift.tt/Uwr6K5o

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *