भदोही कोतवाली क्षेत्र के कुशियारा में मंगलवार रात एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई। गोदाम से उठती आग की लपटें और धुएं को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाल्टी और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने लगभग 75% आग पर काबू पा लिया था। शेष 25% आग को दमकल कर्मियों ने बुझाया। यह कबाड़ गोदाम रामजी गुप्ता का है, जो छोटे स्तर पर कबाड़ का व्यवसाय करते हैं और अपने परिवार के साथ इसी गोदाम में रहते भी हैं। आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सारा कबाड़ जलकर राख हो गया। परिजनों के अनुसार, आग उस समय लगी जब रामजी गुप्ता का 17 वर्षीय पुत्र प्रदीप गुप्ता अपनी मां से नया मोबाइल फोन मांग रहा था। नया मोबाइल न मिलने से नाराज होकर प्रदीप ने ही कबाड़ गोदाम में आग लगा दी। रामजी गुप्ता की पत्नी गीता देवी ने बताया कि उनके पुत्र का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और वह पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है। गनीमत रही कि आग लगने के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
https://ift.tt/Dm6GqPX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply