DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मोनिका गुप्ता को ‘नारी गौरव सम्मान’ से नवाजा:मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहीं मोनिका को मिला सम्मान

कल्यानी हेल्थ वेलफेयर सोसायटी ने लखनऊ के गोमती नगर स्थित एक मॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और प्रेरणादायक उपलब्धियों को सम्मानित करना था।समारोह में बॉलीवुड मिस्टर, मिस एवं मिसेज इंडिया प्रतियोगिता की मिसेज कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मोनिका गुप्ता को ‘नारी गौरव सम्मान’ से नवाजा गया। सोसायटी की अध्यक्ष मीना भारती ने मोनिका को सम्मानित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ एक महिला की जीत नहीं, बल्कि पूरे नारी समाज और विशेष रूप से लखनऊ के लिए गर्व की बात है। सम्मान ग्रहण करने के बाद मोनिका गुप्ता ने कहा कि आज का समय महिलाओं के लिए स्वर्णिम युग जैसा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में खुद पर भरोसा रखना बेहद जरूरी है। महिलाओं का हर क्षेत्र में अपनी पहचान मोनिका ने बताया कि सरकार द्वारा बालिकाओं और महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं अपने सपनों को साकार कर सकती हैं। उन्होंने समाज में आए बदलावों पर भी प्रकाश डाला, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में बालिका शिक्षा का स्तर बढ़ना और महिलाओं का हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना शामिल है। दूसरों की बजाय अपने मन की सुनना महत्वपूर्ण मोनिका गुप्ता ने अपनी सफलता को एक लंबे संघर्ष का परिणाम बताया। उन्होंने साझा किया कि शादी के बाद गृहस्थी में उलझकर उन्हें लगा था कि उनकी पहचान केवल किचन तक सीमित हो गई है, जिससे वे मानसिक रूप से टूट गई थीं। हालांकि, उन्होंने खुद को संभाला, अपने सपनों को फिर से जिया और आज आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने उन लड़कियों को भी संदेश दिया जो समाज और परिवार के डर से अपने सपनों को पूरा नहीं कर पातीं। मोनिका ने कहा कि ऐसे में दूसरों की बजाय अपने मन की सुनना महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पति इंजीनियर राम बाबू, बेटी अदविता रमोनिका और मां मीना गुप्ता को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।


https://ift.tt/rNXy8F9

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *