नगर निगम की ओर से सोमवार को जोन चार व जोन पांच में अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया गया। जोन चारे के अंतर्गत सुबह 11 बजे अशोक नगर चौराहे से मोतीझील मेट्रो स्टेशन तक अतिक्रमण हटाया गया। वहीं, जोन पांच में चावला मार्केट चौराहे से गोविंदपुरी पुल के नीचे होते हुए डीबीएस तिराहे तक अभियान चला। इस अभियान में अतिक्रमण को हटाने के साथ साथ जुर्माना लगा व सामान भी जब्त किया गया। मोतीझील व गोविंद नगर में अभियान चलते ही अतिक्रमण करने वालों के पसीने छूट गए। हर कोई अपने सामान को जल्दी से जल्दी ले जाने की फिराक में दिखा। मोतीझील से हटा अतिक्रमण जोन चार में सुबह 11 बजे अशोक नगर चौराहा से मोतीझील परिसर के चारो तरफ होते हुए मोतीझील मेट्रो स्टेशन तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस अभियान में दोनो तरफ की पटरियों तथा नाली के ऊपर स्थाई / अस्थाई अतिक्रमण एवं नो वेडिंग जोन में लगे लगभग 01 अवैध निर्माण फुटपाथ बनी पक्की दीवार को ध्वस्त किया गया। 24 झूलों, 2 ठेले, 10 तखत, 03 गुमटी, 07 टट्टटर, 02 दूध वाले बक्स, 80 बैनर, 60 क्यास व 80 पैमप्लेट के साथ हटाए गए। इस दौरान चार झूले व आठ मेजे-कुर्सी एवं अन्य सामान को जब्त किया गया है। यहां जोनल अधिकारी जोन-4 राजेश सिंह, कर अधीक्षक अनूप श्रीवास्तव व राजस्व निरीक्षक कमल सिंह आदि रहे। जुर्माना लगाया, सामान भी जब्त किया जोन पांच की टीम द्वारा चावला मार्केट चौराहे से गोविंदपुरी पुल के नीचे डीबीएस चौराहा व रोड के दोनों तरफ अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 20 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। लगभग 60000 से 70000 रुपए का सामान भी जब्त किया गया। अभियान के दौरान जोनल अधिकारी जोन 5 अनुपम त्रिपाठी, कर अधीक्षक नरेंद्र देव, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक प्रमोद मौर्या मौजूद रहे।
https://ift.tt/74OcrtE
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply