DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:PM ने बताया कांग्रेस क्यों कह रही- ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’; आसाराम के आश्रम पर बुलडोजर चलेगा; UP में मांझे से मौत यानी हत्या

नमस्कार, कल की बड़ी खबर राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पीच से जुड़ी रही। उन्होंने बताया कि कांग्रेस क्यों कह रही है कि ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’। वहीं, दूसरी बड़ी खबर यूपी में मांझे से मौत को लेकर है।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. दावा- प्रधानमंत्री पर हमले की प्लानिंग की थी, मोदी बोले- कांग्रेस मेरी कब्र खोदना चाहती है लोकसभा में PM मोदी की स्पीच के बिना ही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो गया। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि लोकसभा में प्रधानमंत्री के साथ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी। इसी वजह मैंने PM मोदी से कहा कि वे सदन में न आएं। वहीं, न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि बुधवार को PM की स्पीच के दौरान कांग्रेस उन पर हमला करने की योजना बना रही थी। राज्यसभा में PM ने स्पीच दी:​​​​​​​ PM मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। उन्होंने जैसे ही बोलना शुरू किया विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्षी सांसदों ने कहा कि राहुल गांधी को नहीं बोलने दिया जाता है, हम मोदी को नहीं बोलने देंगे। ये कहते हुए ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाए। कुछ देर बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। मोदी बोले- कांग्रेस मेरी कब्र खोदना चाहती है:​​​​​​​ PM ने कहा कि, ‘कांग्रेस मोदी की कब्र इसलिए खोदना चाहती है कि क्योंकि हमने अनुच्छेद 370 की दीवार गिरा दी। हमने पाकिस्तानी आतंकियों को घर में घुसकर मारा। हमने ऑपरेशन सिंदूर किया, इसलिए ये मोदी की कब्र खोदना चाहते हैं।’ मोदी के स्पीच की 3 बड़ी बातें… मेरे से किसी ने पूछा मोदी जी आपके स्वास्थ्य का क्या राज है, मैंने कहा डेली 2 किलो गाली खाता हूं। चोरी करना कांग्रेस का खानदानी पेशा है। उन्होंने तो एक गुजराती सरनेम, महात्मा गांधी का सरनेम भी चुरा लिया। देश आजाद हुआ तब भारत दुनिया में छठवीं बड़ी इकोनॉमी थी। लेकिन कांग्रेस ने इसे 11 नंबर पर पहुंचा दिया था। आज हम इसे 3 नंबर पर ले जाने की दिशा में हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. मेघालय में अवैध कोयला खदान में धमाका, 16 की मौत; कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका मेघालय के ईस्ट जैंतिया हिल्स जिले में अवैध कोयला खदान में धमाका हुआ। हादसें में 16 मजदूरों की मौत हो गई है, और कई मजदूर अभी भी खदान में फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। यह विस्फोट कोयला खनन के दौरान हुआ है। धमाके वजह साफ नहीं:​​​​​​ धमाके का कारण के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतक के परिवार को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। पढ़ें पूरी खबर… 3. UP में चाइनीज मांझे से मौत अब हत्या मानी जाएगी, योगी ने पूछा- बैन के बाद कैसे बिक रहा सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा- अब चाइनीज मांझे से मौत होने को हत्या माना जाएगा। इसके बाद लखनऊ में पुलिस अफसर हरकत में आ गए। लखनऊ के पश्चिमी जोन में ACP, DCP और ADCP ने फोर्स के साथ पतंग की दुकानों पर छापेमारी की है। बाजारखाला थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे रिकवर किए गए। एक साल में 8 लोगों की जान गई अफसरों पर भड़के सीएम योगी ने पूछा- बैन के बाद भी बाजार में मांझा कैसे बिक रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने पुलिस प्रमुखों को जिलेवार छापेमारी करने के निर्देश दिए। प्रदेश में बीते एक साल में 8 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को ही लखनऊ में MR का गला कट गया था। उनकी तड़प-तड़कर मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर… 4. आसाराम के आश्रम पर बुलडोजर चलेगा, हाईकोर्ट बोला- सरकार 32 अवैध ढांचे गिराए अहमदाबाद में आसाराम के मुख्य आश्रम पर बुलडोजर चलेगा। गुजरात हाईकोर्ट ने सरकार को 45000 स्क्वॉयर मीटर से ज्यादा जमीन पर कब्जे के आदेश दिए हैं। इस जमीन की मार्केट वैल्यू 500 करोड़ रुपए से ज्यादा है। जांच में यहां 32 अवैध ढांचे मिले हैं, जिन्हें तोड़ा जाएगा। इस जमीन पर 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा। आश्रम सरकारी जमीन पर बना: आसाराम ने सबसे पहले साबरमती नदी किनारे ‘मोक्ष कुटिया’ बनाई थी। धीरे-धीरे इसी कुटिया के आसपास निर्माण कार्य होता चला गया और इसे आसाराम मोटेरा आश्रम के नाम से पहचाना जाने लगा। यह आश्रम आसाराम से देश-दुनिया के सभी आश्रमों का हेड ऑफिस भी था। पढ़ें पूरी खबर… 5. पहली सरकारी कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च, ओला-उबर की तरह ड्राइवर को कमीशन नहीं देना होगा देश की पहली सहकारी कैब टैक्सी सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू हो गई है। यह अभी दिल्ली और गुजरात के कुछ शहरों में चलेगी। भारत टैक्सी ‘जीरो-कमीशन’ मॉडल पर काम करेगी, यानी ड्राइवर जितनी कमाई करेगा वो सीधे उसके पास जाएगी। वहीं, पीक आवर्स में यूजर्स को ज्यादा किराया भी नहीं देना होगा। अगले 2 साल में पूरे देश में चलेगी: भारत टैक्सी का ट्रायल 2 दिसंबर को दिल्ली और गुजरात के राजकोट में शुरू किया गया था, जो सफल रहा है। अगले दो साल में इसे देश के सभी राज्यों और प्रमुख शहरों में शुरू करने का टारगेट है। पढ़ें पूरी खबर… 6. संभल में कारोबारी ने डंप की 33 करोड़ की ज्वेलरी, 16kg सोना, 8 क्विंटल चांदी-डायमंड जब्त संभल में GST विभाग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। यहां चंदौसी में सर्राफा कारोबारी ने सोने-चांदी के बढ़ते दाम को देखकर करोड़ों का माल बिना बिल के खरीदकर डंप कर लिया था। मुरादाबाद की GST टीम ने छापा मारकर 33 करोड़ की अघोषित ज्वेलरी पकड़ी। इनमें 16 किलो सोना, 8 क्विंटल चांदी और करीब 34 कैरेट डायमंड शामिल हैं। 21 घंटे चली छापेमारी: ज्वेलर कारोबारी जब हिसाब नहीं दे पाया तो GST टीम ने इसे जब्त कर लिया। करीब 21 घंटे चली छापेमारी के बाद टीम ने 1 करोड़ 20 लाख जुर्माना जमा कराया और 33 करोड़ का माल जब्त किया। शहर के सर्राफा कारोबारी इसके विरोध में सड़क पर उतर आए। पढ़ें पूरी खबर… 7. चांदी ₹28,123 सस्ती, सोना ₹4,123 घटकर 2.43 लाख/किलो पर आया सोने-चांदी के दाम में 5 फरवरी को गिरावट देखने को मिली। सर्राफा बाजार में चांदी 28,123 रुपए गिरकर 2,54,339 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,123 रुपए सस्ता होकर 1,52,502 रुपए पर आ गया है।​​​​​​​ सोने-चांदी में गिरावट की 2 वजह प्रॉफिट बुकिंग: सोने-चांदी की कीमत हाल के दिनों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी, जिसके बाद निवेशकों ने बड़े पैमाने पर प्रॉफिट बुक किया। फिजिकल डिमांड में कमी: ऑल टाइम हाई के बाद फिजिकल डिमांड कमजोर हुई, साथ ही औद्योगिक उपयोग को लेकर चिंताएं भी बढ़ीं। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… 98 घंटे तक पहाड़ों पर दौड़ीं सूफिया, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड राजस्थान के अजमेर की रनर सूफिया सूफी ने 98 घंटे 27 मिनट तक पहाड़ों में दौड़कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वे मनाली से लेह तक 430 किमी दौड़ीं। इस दौरान उन्होंने 8500 मीटर से ज्यादा की चढ़ाई भी की। यह उनका 5वां वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों को काम में पहचान मिलेगी। मिथुन राशि के लोगों को मीडिया और मार्केटिंग में फायदा हो सकता है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…


https://ift.tt/tQpdNOx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *