DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- मोदी को नरवणे की किताब दूंगा; सेना ने आतंकियों की गुफा उड़ाई; UP में तीन बहनें 9वीं मंजिल से कूदींं

नमस्कार, कल की बड़ी खबर संसद में हुए हंगामे को लेकर रही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूर्व सेना अध्यक्ष नरवणे की किताब लेकर पहुंचे। वहीं दूसरी बड़ी खबर UP में तीन बहनों के एक साथ सुसाइड को लेकर है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. राहुल ने नरवणे की किताब दिखाई, बोले- PM को दूंगा; प्रियंका बोलीं- सरकार डरी हुई है राहुल गांधी नरवणे की किताब लेकर संसद पहुंचें। उन्होंने किताब के हवाले से कहा, ‘साल 2020 में चीनी टैंक लद्दाख सीमा पर पहुंच गए थे। सेना ने इस बात कि जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी। लेकिन मोदी ने अपनी जम्मेदारी पूरी नहीं की। उन्होंने आर्मी चीफ से कहा कि जो उचित समझो वो करो, मेरे बस की नहीं।’ राहुल ने कहा कि ये किताब PM मोदी को दूंगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वो लोकसभा में आने की हिम्मत करेंगे। विदेश में किताब पब्लिश हो चुकी: राहुल गांधी किताब की हार्ड कॉपी लेकर पहुंचे थे। कांग्रेस पार्टी ने दावा किया कि पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब विदेश में पब्लिश हो चुकी है, लेकिन मोदी सरकार भारत में इसे पब्लिश नहीं होने दे रही। राहुल ने केंद्रीय मंत्री को गद्दार कहा: संसद परिसर में राहुल ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को पास से गुजरते देखकर कहा कि देखो एक गद्दार आ रहा है, देखिए इसका चेहरा। मंत्री ने पलटकर राहुल को देश का दुश्मन बताया। दरअसल, रवनीत सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। बजट सत्र से जुड़े अहम अपडेट्स… BJP सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर लिखी किताबें लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा इन किताबों में कांग्रेस परिवार की मक्कारी, गद्दारी, भ्रष्टाचार और अय्याशी का जिक्र है। प्रधानमंत्री लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने वाले थे, लेकिन विपक्ष की महिला सांसदों के हंगामे की वजह से कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इससे PM मोदी का संबोधन टल गया। पढ़ें पूरी खबर… 2. वकील बनकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता, SIR का केस लड़कर रचा इतिहास सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में चल रही SIR मामले पर सुनवाई की। ममता बनर्जी वकील बनकर पहुंचीं और अपनी दलीलें रखीं।उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग के निशाने पर है। जो काम 2 साल में होना था, उसे 3 महीने में करवाया जा रहा है। कोर्ट ने चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी से 9 फरवरी तक जवाब मांगा है।​​​​​​​ पहली बार किसी CM ने SC में दलील दी: सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में यह पहला मौका था जब किसी राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री ने कोर्ट में पेश होकर अपनी दलीलें रखीं। मुकदमों में आमतौर पर मुख्यमंत्रियों के वकील या सलाहकार ही पेश होते हैं।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर… 3. मोबाइल गेम की लत, 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं; सुसाइड नोट में लिखा- गेम नहीं छोड़ पाए गाजियाबाद में ‘कोरियन लव गेम’ की लत के चलते तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया है। 12, 14 और 16 साल की तीनों बहनों ने पिता की फटकार के बाद बालकनी से छलांग लगा दी। पुलिस को मौके से 18 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें गेम न छोड़ पाने और माता-पिता से माफी मांगने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा;- मम्मी-पापा सॉरी… गेम नहीं छोड़ पा रही हूं। अब आपको एहसास होगा कि हम गेम से कितना प्यार करते थे, जिसको आप छुड़वाना चाहते थे। कोरियन लव गेम के बारे में जानिए: यह एक ऑनलाइन चैट ट्रिक है, जिसमें कोई खुद को विदेशी या कोरियन बताकर दोस्ती और प्यार की बातें करता है। धीरे-धीरे आसान टास्क देकर भरोसा बनाता है, फिर दबाव बढ़ाता है। बात न मानने पर डराता है, जिससे खिलाड़ी तनाव में आकर व्यवहार बदलने लगता है। पढ़ें पूरी खबर… 4. जम्मू-कश्मीर में सेना ने आतंकियों की गुफा उड़ाई, 2 आतंकी ढेर; गुफा में छिपे थे​​​​​​​ जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। दोनों आतंकवादी गुफा में छिपे हुए थे। सेना ने ग्रेनेड से विस्फोट कर गुफा को ही उड़ा दिया। इस ऑपरेशन में जैस का टॉप कमांडर रुबानी उर्फ अबू माविया भी मारा गया। 2025 में 46 आतंकी मारे गए: साउथ एशिया टेररिज्म पोर्टल के मुताबिक, साल 2025 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी हिंसा में कुल 46 मौतें हुईं। इसमें शहीद हुए 18 जवान और पहलगाम में मारे गए 28 नागरिक शामिल हैं। वहीं, इस दौरान सुरक्षाबलों ने 46 आतंकियों को भी मार गिराया। पढ़ें पूरी खबर… 5. कानपुर में टीचरों ने 10 छात्र-छात्राओं को बेल्ट-डंडे से पीटा, इंजीनियरिंग कॉलेज में बवाल कानपुर के महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार सुबह बवाल हो गया। देर से पहुंचने पर टीचरों ने छात्र-छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर डंडों- बेल्टों से पीटा। पिटाई से 10 स्टूडेंट्स घायल हो गए। इनमें चार छात्राएं हैं। एक छात्रा का हाथ फट गया। खून निकलते देख साथी भड़क गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। कॉलेज का गेट बंद कर छात्र वी वांट जस्टिस जैसे नारे लगाने लगे। कॉलेज में तोड़फोड़ भी की गई। हंगामा बढ़ने पर पुलिस और पीएसी बुलानी पड़ी। छात्र के पिता की शिकायत पर 3 टीचरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कॉलेज प्रबंधन ने 2 टीचरों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने चार टीचरों को अरेस्ट किया है। पढ़ें पूरी खबर… 6. सोना ₹1.57 लाख पर पहुंचा, दो दिन में ₹7,879 महंगा हुआ सोने-चांदी के दाम में आज यानी 4 फरवरी को बढ़त रही। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 5,096 रुपए बढ़कर 1,56,625 रुपए हो गया है। सोना दो दिन में 7,879 रुपए महंगा हुआ है। चांदी ₹18,497 बढ़ी: चांदी की कीमत 18,497 रुपए बढ़कर 2,82,462 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। दो दिन में ये 22,962 रुपए बढ़ चुकी है। वहीं सर्राफा बाजार में सोने ने 29 जनवरी को 1,76,121 और चांदी ने 3,85,933 रुपए का हाई बनाया था। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… शख्स ने चुनाव लड़ने के लिए बेटी की जान ली महाराष्ट्र में सरपंच बनने की सनक में एक पिता ने अपनी ही बेटी को नहर में डुबोकर मार डाला। दरअसल, नियम है कि जिसके दो बच्चे हैं वो चुनाव नहीं लड़ सकता। इसी वजह से शख्स ने तीन बेटियों में से एक की हत्या कर दी। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। धनु राशि वालों को लेन-देन में सावधानी रखनी होगी। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…


https://ift.tt/Sl8qUdk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *