DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- BJP-RSS का संस्थाओं पर कब्जा; गुजरात में निर्भया जैसी दरिंदगी, यूपी में एक्सप्रेसवे पर कपल्स के प्राइवेट वीडियो बनाए

नमस्कार, कल की बड़ी खबर संसद में दिए राहुल गांधी के बयान से जुड़ी रही। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी एजेंसियों पर भाजपा-RSS का कब्जा है। दूसरी बड़ी खबर गुजरात में निर्भया जैसी दरिंदगी की रही। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. राहुल बोले- बीजेपी देश में चुनाव सुधार नहीं चाहती, इलेक्शन कमीशन को कंट्रोल कर रही राहुल गांधी ने लोकसभा में SIR पर 28 मिनट की स्पीच दी। उन्होंने कहा कि भाजपा और RSS देश की संस्थाओं पर कब्जा कर रही हैं। इनमें चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई, आईबी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट शामिल हैं। सरकार चुनाव सुधार नहीं चाहती, बल्कि चुनावों को प्रभावित करना चाहती है। मैंने इस बारे में काफी सबूत पेश किए हैं। राहुल ने सरकार से 3 सवाल पूछे
1. चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से CJI को क्यों हटाया गया। 2. दिसंबर 2023 में कानून बदला कि चुनाव आयुक्त को दंडित नहीं किया जा सकता। ऐसा क्यों? 3. चुनाव के 45 दिन बाद CCTV फुटेज क्यों डिलीट कर दिए जाते हैं। SIR रोकने की मांग उठी: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि संविधान में भी पूरे राज्य में एक साथ SIR को लेकर कोई कानून नहीं है। SIR गैरकानूनी है और इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। चुनाव EVM की जगह बैलट पैपर से कराए जाने चाहिए। पढ़ें पूरी खबर… 2. यूपी में एक्सप्रेस-वे पर हजारों कपल्स के प्राइवेट वीडियो बने, टोल मैनेजर का कबूलनामा यूपी के एक्सप्रेसवे पर कार में कपल के रोमांस का सीसीटीवी से वीडियो बनाने में बड़ा खुलासा हुआ है। ‘एंटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम’ (ATMS) का पूर्व मैनेजर आशुतोष सरकार ने पुलिस को बताया कि ढाई साल में इस तरह के हजारों मामले सामने आए हैं। जो वीडियो वायरल हुआ है, उसे टोल पर काम करने वाले एक पूर्व कर्मचारी ने किसी ड्राइवर को दिया था। FIR से पहले बैकडेट में निकाला: ‘दैनिक भास्कर’ के खुलासे के बाद ठेका कंपनी ने ब्लैकमेलर डिप्टी मैनेजर आशुतोष सरकार को टर्मिनेट कर दिया। टर्मिनेशन 30 नवंबर 2025 को दिखाया है, जबकि पीड़ितों ने इसकी शिकायत 2 दिसंबर को CM योगी, सुल्तानपुर के DM और SP से की थी। पढ़ें पूरी खबर… 3. सरकार ने इंडिगो की उड़ानों में 10% कटौती की, स्लॉट दूसरी एयरलाइंस को मिलेंगे सरकार ने इंडिगो की 10% उड़ानों में कटौती का निर्देश दिया है। ये स्लॉट दूसरी एयरलाइंस को दिए जाएंगे। यात्रियों की परेशानी जांचने के लिए 10 बड़े एयरपोर्ट पर IAS अफसर तैनात किए गए हैं। मंगलवार को देशभर में 400 से ज्यादा इंडिगो फ्लाइट्स रद्द हुईं। यात्रियों को पूरा रिफंड मिला: इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने कहा कि कंपनी का संचालन अब पूरी तरह स्थिर हो गया है। यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जा चुका है और सभी 138 रूट्स पर उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं। इंडिगो सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… 4. शाह बोले- नेहरू ने वंदे मातरम् को 2 हिस्सों में बांटा, गीत न बंटता तो देश भी न बंटता राज्यसभा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा हुई। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने 1937 में वंदे मातरम् के केवल दो अंतरों को मान्यता दी थी। यहीं से देश में तुष्टीकरण की राजनीति शुरू हुई। शाह ने कहा कि इस तरह के फैसलों की वजह से ही देश बंटवारा हुआ। शाह बोले- गांधी परिवार वंदे मातरम् विरोधी: गृहमंत्री ने संबोधन में कहा- जब वंदे मातरम् 100 साल का हुआ, पूरे देश को बंदी बना दिया गया। जब 150 साल पर लोकसभा में चर्चा शुरू हुई, गांधी परिवार के दोनों सदस्य (राहुल-प्रियंका) नदारद थे। वंदे मातरम् का विरोध नेहरू से लेकर आज तक गांधी परिवार के खून में है। पढ़ें पूरी खबर… 5. अखिलेश ने NDA सांसद को फटकारा- अनपढ़ हो, कोई बात नहीं समझते; संसद में जमकर हंगामा संसद के शीतकालीन सत्र के 7वें दिन मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधारों और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर चर्चा हुई। सपा ने यूपी में SIR में जल्दबाजी और BLO की मौतों का मुद्दा उठाया। टिप्पणी पर भड़के: अखिलेश के भाषण के दौरान सत्तापक्ष के एक सांसद ने टिप्पणी कर दी। इस पर अखिलेश भड़क गए। बोले- ये ऐसे अनपढ़ हैं, जो पहले इधर ही थे, आज उधर खिसक गए हैं। ये कोई बात नहीं समझते। पढ़े-लिखे नहीं हैं, होते तो समझते। पढ़ें पूरी खबर… 6. गुजरात में 6 साल की बच्ची से निर्भया जैसी दरिंदगी, आरोपी ने प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गुजरात में राजकोट जिले के अटकोट में निर्भया कांड जैसी घटना सामने आई है। आरोपी ने छह साल की बच्ची से बलात्कार की कोशिश की और बच्ची के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। बच्ची को राजकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी MP का रहने वाला है: यह घटना 4 दिसंबर की है, जो अब सामने आई है। बच्ची का परिवार खेत में काम कर रहा था, तभी आरोपी छह साल की मासूम को उठाकर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। जब परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की, तो वह खून से लथपथ मिली। 30 साल आरोपी मध्य प्रदेश का रहने वाला है। उसके एक बेटी और दो बेटे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 7. बिहार से चलेगी देश की पहली स्लीपर वंदे भारत, पटना से दिल्ली 8 घंटे में पहुंचेगी देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन बिहार के पटना से दिल्ली के बीच चलेगी। इसका न्यूनतम किराया 590 रुपए होगा। ट्रेन में लग्जरी होटल जैसी सुविधाएं, टच-फ्री टॉयलेट, वाई-फाई और बेहतर सुरक्षा सिस्टम मिलेगा। इसका ट्रायल 12 दिसंबर के बाद होगा। सफर करीब 8 घंटे में पूरा होगा: ट्रेन सप्ताह में 6 दिन पटना-दिल्ली रूट पर चलेगी। यह ट्रेन शाम को रवाना होकर सुबह पहुंचेगी। यह ट्रेन 160 km/h की रफ्तार से दौड़ेगी। अधिकतम रफ्तार 180 km/h है। सफर करीब 8 घंटे में पूरा होगा। अभी देशभर में चेयर कार वाली 164 वंदे भारत ट्रेनें चल रहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर… 8. गोवा क्लब अग्निकांड- चेन के दूसरे क्लब पर बुलडोजर चला, थाईलैंड भागे दोनों मालिक गोवा क्लब अग्निकांड के बाद प्रशासन ने ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ क्लब चेन के दूसरे क्लब पर बुलडोजर चलाया। वहीं हादसे के तुरंत बाद ही क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा थाईलैंड भाग गए। दोनों के खिलाफ इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। क्लब में आग लगने से 25 मौतें हुई थीं: 7 दिसंबर की रात क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी और 6 लोग घायल हुए थे। क्लब में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पाई गई थी। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… चीन की फैक्ट्रियों में काम करेंगे 6 हाथ वाले रोबोट चीन की कंपनी मिडिया ने छह हाथ वाला ह्यूमनॉइड रोबोट मिरो यू लॉन्च किया है। यह 360 डिग्री घूमता है और अब फैक्ट्रियों में काम करेगा। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज सिंह राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है। तुला राशि वालों की प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना फायदेमंद होगी। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…


https://ift.tt/QF2zrcf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *