DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी ने राम मंदिर पर धर्मध्वजा फहराई, चीन बोला- अरुणाचल हमारा, भारत का नहीं; SIR में लगे BLO का सुसाइड

कल की बड़ी खबर चीन के दावे से जुड़ी रही। उसने कहा कि अरुणाचल प्रदेश हमारा है। दूसरी बड़ी खबर गोंडा जिले में टीचर के सुसाइड को लेकर है। वह SIR के काम में बतौर BLO ड्यूटी कर रहे थे। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. अयोध्या राम मंदिर पर फहराई धर्मध्वजा, मोदी बोले- अब मानसिक गुलामी से मुक्ति का लक्ष्य PM मोदी और RSS चीफ मोहन भागवत ने अयोध्या राम मंदिर पर 161 फीट ऊंची धर्मध्वजा फहराई। इस दौरान मोदी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आज सदियों के घाव भर गए हैं। हम देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करके रहेंगे। यह मानसिकता इतनी हावी हो गई थी कि सालों तक भगवान राम को काल्पनिक बताया गया। PM मोदी के स्पीच की 3 अहम बातें… पढ़ें पूरी खबर… 2. SIR ड्यूटी में लगे टीचर ने जहर खाकर जान दी, मरने से पहले पत्नी से बोला- SDM-BDO परेशान कर रहे थे गोंडा में मतदाता पुनरीक्षण कार्य (SIR) में लगे टीचर BLO ने जहर खाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे जहर खाने के बाद विपिन यादव को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। फिर वहां से लखनऊ के केजीएमयू रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई। विपिन यादव को गोंडा से एसडीएम सदर अशोक कुमार खुद लेकर लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। विपिन की गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ पहुंचने से पहले ही प्रशासनिक स्तर पर इलाज के लिए तैयारी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए थे। BLO ने कहा था- अफसरों से परेशान होकर जहर खाया घटना के बाद सोशल मीडिया पर BLO का एक वीडियो सामने आया। इसमें वो आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि मतदाता सूची पुनरीक्षण में तरबगंज SDM, नवाबगंज BDO और लेखपाल से परेशान होकर मैंने जहर खाया। वीडियो में BLO की पत्नी उनसे सवाल करते दिख रही। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता। पढ़ें पूरी खबर… 3. चीन बोला- अरुणाचल हमारा, इस पर भारत का अवैध कब्जा; भारत का जवाब- अरुणाचल हमारा अभिन्न हिस्सा चीन ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताया है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि जांगनान (अरुणाचल प्रदेश) हमारा हिस्सा है। उन्होंने कहा कि चीन ने भारत के अवैध तरीके से बसाए अरुणाचल प्रदेश को कभी मान्यता नहीं दी। भारत बोला- सच्चाई बदल नहीं सकती: भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। चीन चाहे जितना भी इनकार करे, सच्चाई नहीं बदल सकती। भारतीय महिला के पासपोर्ट को अवैध बताया था: अरुणाचल में जन्मी पेम ने आरोप लगाया था कि 21 नवंबर को शंघाई एयरपोर्ट पर चीनी अधिकारियों ने उनके साथ बदसलूकी की और अरुणाचल को अपना हिस्सा बताया। चीनी अफसरों ने पेम से कहा था कि उनके पास भारत का पासपोर्ट है और इसमें जन्म स्थान अरुणाचल का है, जबकि अरुणाचल चीन का हिस्सा है। इसके बाद पेम ने चीन के खिलाफ PM मोदी को लेटर लिखा था। पढ़ें पूरी खबर… 4. डिंपल नाचते हुए देवर की बारात लेकर पहुंचीं, अखिलेश के भाई आर्यन ने सात फेरे लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव की मंगलवार को सैफई में शादी हुई। भाभी डिंपल यादव देवर आर्यन की बारात लेकर पहुंचीं। इस दौरान वह बेटी के साथ डांस करती दिखीं। बारात में पूरा यादव परिवार एक साथ नजर आया। आर्यन ने 600 फीट लंबे भव्य स्टेज पर दुल्हन सेरिंग को जयमाला पहनाई। सेरिंग लद्दाख की रहने वाली हैं। वह सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं। शादी में अफजाल अंसारी, मोहिबुल्लाह नदवी समेत सपा के सभी सांसद-विधायक और कार्यकर्ता पहुंचे। योगी सरकार में मंत्री दिनेश सिंह भी शादी में पहुंचे, जिनका अखिलेश ने स्वागत किया। शादी में 50 हजार लोगों के खाने का इंतजाम किया गया। इटावा के शुद्ध मठई के आलू, पनीर छोले, इमरती, काला जाम समेत करीब 10 व्यंजन बनाए गए। इसे दिल्ली, फिरोजाबाद और लखनऊ से आए कारीगरों ने बनाया। मुलायम सिंह के भाई के बेटे हैं आर्यन आर्यन मुलायम सिंह के तीसरे नंबर के भाई स्व. राजपाल यादव के बेटे हैं। आर्यन के बड़े भाई अभिषेक यादव उर्फ अंशुल इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। उनकी मां प्रेमलता यादव इटावा से जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर… 5. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों ने तिरंगे का अपमान किया, भारत विरोधी नारे लगाए कनाडा के ओटावा में खालिस्तानी आतंकियों ने तिरंगे का अपमान किया। उन्होंने भारतीय पीएम और अधिकारियों को मार डालने के नारे लगाए। हजारों खालिस्तानियों ने पंजाब को भारत से अलग करने को लेकर वोटिंग की। यह प्रोटेस्ट आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने आयोजित किया था। भारत ने इसे अपनी संप्रभुता पर हमला बताया। भारत-कनाडा के बीच ट्रेड डील का ऐलान: दोनों देशों ने दो साल बाद फिर से ट्रेड डील की बातचीत शुरू करने का फैसला किया। यह फैसला G20 समिट में PM मोदी और कनाडाई पीएम कार्नी की मुलाकात में हुआ। सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक व्यापार 50 बिलियन डॉलर तक पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर… 6. टी-20 वर्ल्ड कप में IND-PAK मुकाबला 15 फरवरी को, भारत-श्रीलंका के 8 वेन्यू पर 29 दिन में 55 मैच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी हुआ। IND-PAK मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होगा। टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका के 7 शहरों के 8 वेन्यू पर खेला जाएगा। 29 दिन में 55 मैच होंगे। ओपनिंग मैच 7 फरवरी को पाकिस्तान-नीदरलैंड के बीच होगा। फाइनल अहमदाबाद में होगा। भारत अपने ग्रुप मैच मुंबई, दिल्ली, कोलंबो और अहमदाबाद में खेलेगा। भारत-पाकिस्तान मैच कोलंबो में क्यों होगा: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले BCCI और PCB के बीच यह सहमति बनी थी कि भविष्य में दोनों टीमें एक-दूसरे के देशों की यात्रा नहीं करेंगी। वहीं, मल्टीनेशन टूर्नामेंट के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगी। इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान मैच दुबई में हुआ था। इसलिए वर्ल्ड कप मैच कोलंबो में खेला जाएगा। सूर्या बोले- ऑस्ट्रेलिया से खेलना चाहेंगे फाइनल: सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अगर भारत फाइनल में पहुंचा तो वे अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया से खेलना चाहेंगे, क्योंकि 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वहीं भारत को हराया था। उन्होंने कहा कि इस बार हिसाब बराबर करना है। ​​​पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हुई महिला थाईलैंड में 65 साल की महिला को मृत घोषित कर ताबूत में रख दिया गया, लेकिन अंतिम संस्कार से ठीक पहले ताबूत के अंदर से आवाज आई और वह जिंदा मिली। इस घटना ने लोगों को चकित कर दिया। साल 2024 में ओडिशा की 52 साल की बुज्जी अम्मा भी अंतिम संस्कार से ठीक पहले बोल पड़ी थी। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि के लोगों को धैर्य से काम लेना होगा। कर्क राशि के लोगों को सफलता मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…


https://ift.tt/cQ98XLl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *