नमस्कार, कल की बड़ी खबर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आने से जुड़ी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे। दूसरी बड़ी खबर सपा की निष्कासित विधायक पूजा पाल से जुड़ी है । उन्होंने डिप्टी सीएम केशव मौर्य के पैर छुए। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. पुतिन बोले- भारत खुशकिस्मत, उसके पास मोदी हैं, वह किसी के दबाव में नहीं आते रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव किया। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया। फिर एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने पुतिन के सम्मान में प्राइवेट डिनर रखा। रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद पुतिन का यह पहला भारत दौरा है। पुतिन बोले- भारत खुशकिस्मत, उसके पास मोदी हैं: पुतिन ने एक इंटरव्यू में पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत खुशकिस्मत है कि उसके पास मोदी हैं। वे किसी के दबाव में नहीं आते हैं। पुतिन ने भारत को ग्रेट पावर बताया और कहा कि भारत की तरक्की कई देशों को चुभ रही है। जब पुतिन से पूछा गया कि क्या अमेरिका भारत पर टैरिफ लगाकर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, तो पुतिन ने साफ कहा कि भारत अपनी इंडिपेंडेंट पॉलिसी पर चलता है। पुतिन का यह दौरा भारत के लिए अहम क्यों: BBC के मुताबिक, भारत रूस का पुराना दोस्त है और पश्चिम से भी रिश्ते रखना चाहता है। ट्रम्प की वापसी के बाद अमेरिका से तनाव बढ़ा है, ऐसे में रूस से संतुलन जरूरी हो गया है। भारत को दिखाना है कि वह रूस का भरोसेमंद साथी है। मोदी-पुतिन की 25 साल पुरानी तस्वीर वायरल पढ़ें पूरी खबर… 2. स्टाफ की कमी से इंडिगो की 550 फ्लाइट्स कैंसिल, एयरलाइन बोली- ठीक होने में 3 महीने लगेंगे देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की इंडिगो की 550 से ज्यादा फ्लाइट्स स्टाफ की कमी के चलते कैंसिल हो गईं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर और इंदौर में हजारों यात्री फंसे रहे। पुणे एयरपोर्ट पर 8 घंटे इंतजार करना पड़ा और तीन यात्री बेहोश हो गए। नए सुरक्षा नियमों के कारण यह परेशानी बढ़ी है, जिस पर एयरलाइन की DGCA से बातचीत चल रही है। इंडिगो ने कहा कि ठीक होने में 3 महीने लगेंगे। नए नियम लागू हुए हैं: DGCA ने पायलटों के लिए नए नियम लागू किए हैं। 1 नवंबर से नियम बदलने के बाद खासतौर पर इंडिगो की उड़ानों पर असर पड़ा। अब पायलटों को हर हफ्ते 48 घंटे आराम देना जरूरी है और रात में लैंडिंग की संख्या 6 से घटाकर 2 कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर… 3. बागी विधायक पूजा पाल ने केशव के पैर छुए, प्रयागराज में बोलीं- योगीजी ने न्याय दिया समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के पैर छुए। उनका आशीर्वाद लिया। केशव बिहार चुनाव के बाद पहली बार गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे थे। पूजा पाल ने कहा- सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य मेरे लिए अभिभावक समान हैं। पूजा पाल ने कहा, मेरे पति, तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के 18 साल बाद योगी सरकार में मुझे न्याय मिला। तभी मैंने राज्यसभा चुनाव में सपा लाइन से हटकर क्रॉस वोटिंग की। मैं सपा में रहते हुए भी वह भाजपा नेताओं के संपर्क में थीं। भाजपा ज्वाइन करने के सवाल पर पूजा पाल बोलीं… जब होना होगा तब होगा। मैं अभी भाजपा के लिए सेवा कर रही हूं। जो आदेश मिलता है, उसके अनुसार काम करती हूं। लोग समझते हैं कि मैं भाजपा के साथ क्यों खड़ी हूं। अब आने वाला फैसला शीर्ष नेतृत्व ही करेगा। पढ़ें पूरी खबर… 4. सुप्रीम कोर्ट बोला- BLOs का बोझ घटाएं, राज्यों और केंद्र से कहा- अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करें सुप्रीम कोर्ट ने SIR प्रक्रिया में लगे BLOs का काम का दबाव कम करने और जरूरत पड़ने पर छुट्टी देने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती पर विचार करने को कहा। यह आदेश एक्टर विजय की पार्टी TVK की याचिका पर आया। पार्टी ने कहा था कि EC के दबाव से कई BLOs की मौत हुई और लक्ष्य पूरे न करने पर FIR हो रही है। SIR में लगे 35 से ज्यादा BLO की मौत हो चुकी: TVK पार्टी के वकील ने कोर्ट को बताया कि हमारे पास 35 से 40 BLO की जानकारी है, जिन्होंने SIR के दौरान बहुत ज्यादा काम के दबाव की वजह से आत्महत्या की है। ये सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और शिक्षक हैं। यूपी में BLO के खिलाफ 50 FIR दर्ज की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर… 5. चांदी ₹1,565 फिसलकर ₹1.77 लाख पहुंची, सोना ₹1.28 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ चांदी 1,565 रुपए गिरकर 1,76,625 रुपए प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। वहीं, 10 ग्राम सोना 369 रुपए सस्ता होकर 1,27,845 पर पहुंच गया है। इस साल अब तक सोने की कीमत 51,683 रुपए बढ़ी है। वहीं, चांदी का भाव भी इस दौरान 90,608 रुपए बढ़ गया है। रुपया पहली बार 90.43 पर पहुंचा: डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। रुपया 2025 में अब तक 5.5% कमजोर हो चुका है। 1 जनवरी को रुपया डॉलर के मुकाबले 85.70 के स्तर पर था, जो अब 90.43 रुपए के लेवल पर पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… बिहार में रसगुल्ले कम पड़े तो शादी में चली कुर्सियां बिहार के गयाजी में एक शादी तब टूट गई, जब खाने के दौरान रसगुल्ले कम पड़ गए। इस बात को लेकर बाराती और लड़की पक्ष के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं। इस दौरान प्लेट और गिलास भी फेंके गए, जिसमें कई लोग घायल हुए। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज वृष और कन्या राशि वालों को कम मेहनत में ज्यादा फायदा हो सकता है। मिथुन राशि वालों को इनकम के नए सोर्स मिलेंगे। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
https://ift.tt/fc2DYXx
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply