DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, खालिदा जिया के बेटे 17 साल बाद लौटे; UP में ब्राह्मण विधायकों पर भड़के BJP अध्यक्ष

नमस्कार, कल की बड़ी खबर बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या से जुड़ी रही। वहीं, दूसरी बड़ी खबर UP में भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या, 7 दिन में दूसरी घटना बांग्लादेश में एक बार फिर भीड़ ने हिंदू युवक अमृत मंडल को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि उसे जबरन वसूली के आरोप में मारा गया। वह होसेनडांगा गांव के एक व्यक्ति से पैसे मांगने पहुंचा, शोर मचने पर स्थानीय लोग जुटे और भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस के मुताबिक, अमृत के खिलाफ हत्या के खिलाफ दो मामले पहले से दर्ज थे। 7 दिन में दूसरी घटना: इससे पहले 18 दिसंबर को ढाका के पास हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ ने हत्या कर दी थी। बाद में उसे पेड़ पर लटकाकर जला दिया था। ईशनिंदा के झूठे आरोप में उसे मारा गया गया। पढ़ें पूरी खबर… 2. मोदी बोले- हमने 370 की दीवार गिराई, आजादी के बाद सभी उपलब्धियां एक ही परिवार के नाम होती थीं पीएम नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्तियों का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आर्टिकल 370 की दीवार गिराई। पहले एक परिवार की मूर्तियां लगती थीं, आज हर विभूति को सम्मान मिल रहा है। आजादी के बाद सभी उपलब्धियां एक ही परिवार के नाम होती थीं। भाजपा ने हर किसी के योगदान को सम्मान दिया। PM मोदी की 2 बड़ी बातें… पढ़ें पूरी खबर… 3. BJP ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर भड़के पंकज चौधरी, कहा- दोबारा नहीं होनी चाहिए यूपी में भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी नाराज हो गए हैं। उन्होंने ब्राह्मण कुटुंब बनाने और बैठक में शामिल सभी विधायकों की क्लास लगा डाली। पंकज चौधरी ने विधायकों को सलाह के साथ चेतावनी भी दी। हालांकि, इसे लेकर उन्होंने किसी का भी नाम नहीं लिया। पंकज चौधरी ने कहा- किसी तरह की नकारात्मक राजनीति का शिकार न बनें। भाजपा सिद्धांतों और आदर्शों वाली पार्टी है। इस तरह का कोई भी काम पार्टी के संविधान और आदर्शों के अनुकूल नहीं है। भाजपा और उसके कार्यकर्ता परिवार या वर्ग विशेष को लेकर राजनीति करने में विश्वास नहीं करते। पढ़ें पूरी खबर… 4. सेना के जवान सोशल मीडिया इस्तेमाल कर सकेंगे, इंस्टाग्राम पर कमेंट की मनाही भारतीय सेना के जवान अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकेंगे। नई गाइडलाइन के तहत जवान इंस्टाग्राम पर रील, फोटो और वीडियो देख सकेंगे, लेकिन कमेंट नहीं कर पाएंगे। व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर गैर गोपनीय जानकारी भेजी जा सकेगी। 5 साल पहले बैन लगाया था: सरकार ने 2020 में संवेदनशील सूचनाएं लीक होने की आशंका के चलते जवानों और अधिकारियों को 89 एप हटाने का आदेश दिया था। इसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, जूम और पबजी शामिल थे। इन एप के जरिए उस वक्त हनीट्रैप के कई मामले सामने आए थे। पढ़ें पूरी खबर… 5. इलेक्टोरल ट्रस्ट से ₹3,811 करोड़ चंदा, भाजपा को सबसे ज्यादा ₹3,112 करोड़; कांग्रेस को सिर्फ ₹299 करोड़ मिले इलेक्टोरल ट्रस्ट से 2024-25 में राजनीतिक दलों को 3,811 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। कुल डोनेशन का 82% यानी 3,112 करोड़ रुपए भाजपा को मिला है। कांग्रेस को 299 करोड़ और अन्य दलों को 101 करोड़ रुपए मिले हैं। यह जानकारी इलेक्टोरल ट्रस्ट की ओर से चुनाव आयोग को सौंपी गई है। इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए चंदा मिलता है: फरवरी 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड बंद कर दिए। इसके बाद राजनीतिक दलों को चंदा देने का मुख्य तरीका इलेक्टोरल ट्रस्ट बन गए। इलेक्टोरल ट्रस्ट स्कीम 2013 से देश में लागू है। इलेक्टोरल ट्रस्ट के बारे में पढ़िए: इलेक्टोरल ट्रस्ट एक रजिस्टर्ड संस्था होती है, जो कॉर्पोरेट कंपनियां और व्यक्तियों से चंदा लेकर राजनीतिक पार्टियों तक पहुंचाती है। ट्रस्ट को चंदे की पूरी जानकारी चुनाव आयोग को देनी होती है। इससे चंदे का रिकॉर्ड बना रहता है और पता चलता है कि किस पार्टी को कितना दान मिला। पढ़ें पूरी खबर… 6. ओला-उबर में महिलाएं चुन सकेंगी फीमेल ड्राइवर, एप में जेंडर चॉइस ऑप्शन जरूरी नई गाइडलाइंस के तहत ओला, उबर और रैपिडो जैसे कैब एप्स में महिलाएं फीमेल ड्राइवर चुन सकेंगी। एप में जेंडर चॉइस ऑप्शन जोड़ना जरूरी होगा। यात्रा पूरी होने के बाद यात्री ड्राइवर को टिप दे सकेंगे, जिसकी पूरी रकम ड्राइवर को ही मिलेगी। केंद्र ने यह नियम राज्यों को लागू करने के लिए कहा है। अभी महिला ड्राइवर की संख्या 5% से भी कम: इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक, देश में महिला कैब ड्राइवर 5% से भी कम हैं। ऐसे में समान जेंडर ड्राइवर का विकल्प लागू करना मुश्किल है। महिला ड्राइवरों की कमी से खासकर रात में बुकिंग का वेटिंग टाइम बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… नाइजीरियाई महिला ने इमारत से भी ऊंची विग बनाई नाइजीरिया की महिला हेलेन विलियम्स ने तीन मंजिला इमारत से भी ऊंची विग बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। विग की ऊंचाई 15.37 मीटर है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…


https://ift.tt/rseap1E

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *