DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पाकिस्तान की मस्जिद में धमाका, 31 मौतें; भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप चैम्पियन; UP में कारोबारी ने कैंसर पीड़ित पत्नी की हत्या कराई

नमस्कार, कल की बड़ी खबर पाकिस्तान की मस्जिद में धमाका होने की रही। हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बड़ी खबर भारत छठवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप चैम्पियन बन गया है। हम आपको ये भी बताएंगे कि UP में कैसे कारोबारी ने कैंसर पीड़ित पत्नी की हत्या करवा दी। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. पाकिस्तान की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान ब्लास्ट, 31 लोगों की मौत; 169 घायल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ। इसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और करीब 150 से ज्यादा लोग घायल हैं। ये आंकड़ें बढ़ सकते हैं। इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। राष्ट्रपति बोले- ये हमला इंसानियत के खिलाफ: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा, ‘बेगुनाह लोगों को निशाना बनाना इंसानियत के खिलाफ है।’ इससे पहले 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के डिस्ट्रिक कोर्ट के बाहर आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। पढ़ें पूरी खबर… 2. भारत ने छठवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता, इंग्लैंड को 100 रन से हराया भारत ने छठवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टीम ने इंग्लैंड पर 100 रनों की बड़ी जीत हासिल की। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 80 बॉल पर 175 रन बनाए। उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट झटके। मैच के हाईलाइट्स: जिम्बावे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। 412 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हो गई। पढ़ें पूरी खबर… 3. पंजाब में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर हमला पंजाब के जालंधर में AAP नेता सतिंदर पाल सिंह उर्फ लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुद्वारे के बाहर स्कूटी से आए दो शूटरों ने AAP नेता के सिर और सीने में 6 गोलियां मारीं। परिवार उन्हें अस्पताल ले गया, पर बचाया नहीं जा सका। गैंगस्टर जोगा फोलड़िवाल ने सोशल मीडिया पर मर्डर की जिम्मेदारी ली। पुलिस इसे टारगेट किलिंग मान रही है। पुलिस की शुरुआती जांच के 3 पॉइंट्स हमलावर रेकी कर रहे थे: हमलावर पहले से लकी ओबेरॉय की दिनचर्या, गाड़ी और गुरुद्वारे आने-जाने का समय जानते थे। वे पीछा करते हुए मॉडल टाउन पहुंचे और बाहर ही इंतजार करते रहे। गाड़ी में बैठने का इंतजार किया: हमलावरों ने लक्की के गुरुद्वारे से निकलकर अपनी थार में बैठने तक इंतजार किया, ताकि वह भाग न सकें और उन पर आसानी से हमला किया जा सके। पूरी प्लानिंग से टारगेट किलिंग: हमलावरों ने टारगेट मारने और उसके बाद भागने के रास्ते की योजना पहले से बना रखी थी। पढ़ें पूरी खबर… 4. UP में मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर FIR, कांग्रेस बोली- BJP घूसखोर सरकार यूपी में मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के नाम को लेकर विरोध शुरू हो गया है। लखनऊ में फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। शिकायत सीएम के निर्देश पर खुद हजरतगंज कोतवाली में इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने कराई है। पुलिस का कहना है कि फिल्म का नाम और इसकी कहानी एक खास जाति और समुदाय, खासकर ब्राह्मण समाज को गलत तरीके से दिखाती है। इससे लोगों में नाराजगी फैल सकती है। कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है। डिप्टी CM बोले- टाइटल हटाने को कहा था: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस प्रकरण को लेकर भारत सरकार से फिल्म के शीर्षक को हटाने का अनुरोध किया था। भारत सरकार ने उनके अनुरोध को मानते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस टाइटल को हटाने का निर्देश जारी किया। मायावती ने कहा- ये ब्राह्मणों का अपमान: बसपा प्रमुख मायावती ने केंद्र सरकार से फिल्म को बैन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता। वहीं, यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा है कि घूसखोर ब्राह्मण नहीं, भाजपा सरकार है। योगी सरकार में 700 से अधिक ब्राह्मणों की हत्या हो चुकी है। 5. पत्नी को कैंसर, कारोबारी ने 5 लाख में हत्या करवाई, हापुड़ में मुंह दबाकर चाकू से गला रेता हापुड़ में एक कारोबारी ने 40 साल की पत्नी की 5 लाख में हत्या करवा दी। पत्नी को कैंसर था। कारोबारी इलाज नहीं करा रहा था। इसलिए घर में अक्सर विवाद होते थे। छुटकारा पाने के लिए कारोबारी ने अपने 2 कर्मचारियों को मर्डर के लिए तैयार किया। दोनों पर 60-60 हजार की देनदारी थी। उसे माफ कर दिया। हत्या के लिए कोड वर्ड दिया- ‘साड़ी के पैसे’ पति ने कर्मचारियों को हत्या के बदले 5 लाख रुपए देने का वादा किया। कारोबारी ने कर्मचारियों को एक कोड वर्ड- ‘साड़ी के पैसे’ दिया था, ताकि किसी को उन पर शक न हो। मौका पाकर उसने घर बुला लिया। कारोबारी ने कर्मचारियों के साथ मिलकर महिला पर हमला किया। कंबल से मुंह दबाकर गर्दन रेत दी। पढ़ें पूरी खबर…
6. मणिपुर में फिर हिंसा भड़की, प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की और टायर जलाए मणिपुर के चुराचांदपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की और टायर जलाकर सड़क जाम किया। वे कुकी समुदाय से आने वाली डिप्टी सीएम नेम्चा किपगेन का विरोध कर रहे हैं। कुकी समुदाय के कुछ लोगों का कहना है कि मैतेई से गठबंधन कर उनके साथ विश्वासघात हुआ है। महिला डिप्टी सीएम की हत्या पर इनाम: कुछ संगठनों ने डिप्टी सीएम को मारने वाले को 20 लाख रुपए इनाम देने का ऐलान किया है। वहीं, विधायकों एलएम खाउते, एन सेनाते को मारने वाले को 10-10 लाख रुपए इनाम देने का ऐलान किया है। मणिपुर हिंसा में 260 लोगों की मौत: मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच मई 2023 में हिंसा की शुरुआत हुई थी। इसमें अब तक करीब 260 लोगों की मौत हुई और हजारों लोग विस्थापित हुए। लगातार जारी हिंसा के बीच ही 9 फरवरी 2025 तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। पढ़ें पूरी खबर… 7. दिल्ली में गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत, राहुल गांधी बोले- कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है दिल्ली में जल बोर्ड की तरफ से खोदे गए गड्ढे में गिरकर बाइक सवार कमल भयानी की मौत हो गई। हादसे के बाद दिल्ली जल बोर्ड ने तीन इंजीनियरों को सस्पेंड किया। परिवार का आरोप है कि वे रातभर 7 से 8 थानों में मदद मांगते रहे, लेकिन पुलिस ने तलाश शुरू नहीं की। अगर पुलिस समय से मदद करती तो जान बच सकती थी। राहुल गांधी बोले- कातिल सत्ता है: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या है। असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है। नोएडा में युवराज की जान चली गई। इंदौर में जहरीले पानी से लोगों की मौत हो गई, लेकिन सरकार कोई जिम्मेदारी नहीं ले रही। नोएडा में इंजीनियर की मौत हुई थी: 16 जनवरी को नोएडा में घने कोहरे की वजह से साफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दलदल में गिरकर मौत हो गई थी। वह करीब 80 मिनट तक पिता के सामने चिल्लाता रहा। उनसे फोन कर कहा- पापा मुझे बचा लो, मैं मरना नहीं चाहता। रेस्क्यू टीम घंटों तक मौके पर रही, लेकिन युवराज को बचा नहीं सकी। पढ़ें पूरी खबर…

🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… दुनिया का सबसे लंबा जंगली सांप मिला इंडोनेशिया में दुनिया का सबसे लंबा सांप मिला है, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। यह अजगर 23 फीट 8 इंज लंबा है। आमतौर पर ऐसे जंगली सांपो की लंबाई 9 फीट से 19 फीट के बीच होती है।
📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: ‘2030 तक भारत सहित दुनिया में 2.2 करोड़ मौतें होंगी’, इनमें 54 लाख बच्चे; अमेरिका,ब्रिटेन टाल सकते थे, क्यों रोकी मदद ग्राउंड रिपोर्ट: गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड- पिता की 2 नहीं, 3 पत्नियां: साली भी साथ रहती है; बिल्डिंग से सटकर गिरी बच्ची से सस्पेंस बढ़ा भास्कर एक्सप्लेनर: क्या गांधी परिवार ने महात्मा गांधी का सरनेम चुराया:‘ नेहरू-इंदिरा ने देशवासियों को समस्या माना’; पीएम मोदी ने कौन से 4 बड़े दावे किए बांग्लादेश से भास्कर: ‘हिंदू-बौद्ध-क्रिश्चियन काउंसिल हसीना के पालतू कुत्ते’: यूनुस के एडवाइजर बोले- सेक्युलरिज्म हटेगा, शरिया नहीं आएगा; भारत हमें भूटान न समझे T20 वर्ल्डकप 2026: टूर्नामेंट के 300 खिलाड़ियों का एज एनालिसिस: भारत के 8 प्लेयर्स की उम्र 30 पार, अफगानिस्तान-नेपाल सबसे यंग टीमें शाहिद कपूर के पास कपड़े खरीदने के पैसे नहीं थे: बैकग्राउंड डांसर बने, लोगों ने कहा- हीरो मटेरियल नहीं, बॉलीवुड के सबसे सफल सितारों में शामिल 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों को नौकरी में बदलाव के मौके मिलेंगे। धनु राशि वालों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…


https://ift.tt/E2WMU4v

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *