नमस्कार, कल की बड़ी खबर संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण की रही। उन्होंने कहा कि चीनी टैंक भारत की सीमा में पहुंच गए थे, तब 56 इंच की छाती को क्या हुआ था। दूसरी बड़ी खबर अमेरिका के टैरिफ घटाने को लेकर रही, जिस पर PM मोदी ने खुशी जताई। हम आपको यह भी बताएंगे कि संसद में अखिलेश यादव का माइक क्यों बंद करा दिया गया। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें…
1. राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर पहुंचे, शाह-राजनाथ ने टोका; स्पीकर ने माइक बंद कराया संसद में राहुल गांधी ने कहा कि 2020 में 4 चीनी टैंक लद्दाख सीमा पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि डोकलाम में चीनी टैंक भारत की सीमा में पहुंच गए थे। वे भारत की धरती से 100 मीटर ही दूर थे। जब चीन सामने खड़ा था तो 56 इंच की छाती का क्या हुआ था। राहुल ने ये बातें पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की बुक का हवाला देते हुए कही हैं, जो अभी तक पब्लिश नहीं हुई है। शाह-राजनाथ गुस्सा हुए: राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका और स्पीकर ओम बिरला ने माइक बंद कर दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘अगर ये बातें प्रकाशित नहीं हुईं तो इसका जिक्र क्यों कर रहे हैं।’ वहीं, शाह ने गुस्से में कहा कि नरवणे जी ने ऐसा नहीं कहा है। मैगजीन तो कुछ भी लिख सकता है। वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल से पूछा कि देश को नीचा दिखाकर आपको क्या फायदा मिलेगा। कांग्रेस ने किताब के पन्ने शेयर किए: कांग्रेस ने एक मैगजीन में पब्लिश आर्टिकल के पेज सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किए। इसमें नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक के हवाले से 2020 में लद्दाख सीमा पर भारत-चीन के बीच बने हालात का जिक्र है। मैगजीन में दावा किया गया है कि चीनी टैंक कैलाश रेंज पर भारतीय ठिकानों से कुछ सौ मीटर की दूरी पर थे। भारतीय सैनिकों ने एक गोला दागा, लेकिन चीनी टैंकों पर कोई असर नहीं हुआ और वे आगे बढ़ते रहे। ये बात PM मोदी तक पहुंची तो उन्होंने निर्देश दिया कि जो उचित समझो, वो करो। उन्होंने फैसला लेने से मना कर दिया था और पूरी जिम्मेदारी सेना पर थी।
पढ़ें पूरी खबर… 2. अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 25% से घटाकर 18% किया; ट्रम्प बोले- मोदी रूसी तेल खरीदना बंद करेंगे अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 25% रेसिप्रोकल टैरिफ को 7% घटाकर 18% कर दिया है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसकी जानकारी दी। ट्रम्प ने यह भी कहा कि पीएम मोदी रूसी तेल खरीदना बंद करके अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने पर राजी हो गए हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा- यह जानकार खुशी हुई कि अब मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर टैरिफ घटकर 18% हो जाएगाा। अमेरिका ने दो बार टैरिफ लगाया था: पहली बार 1 अगस्त 2025 को व्यापार घाटे को लेकर 25% टैरिफ लगाया गया। इसके बाद 27 अगस्त को रूस से तेल खरीदने की वजह से 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया था। कुल 50% था, जो घटकर 43% रह गया। ट्रम्प-मोदी की फोन पर बातचीत हुई: अमेरिका के टैरिफ घटाने के ऐलान से पहले PM मोदी और ट्रम्प की फोन पर बातचीत हुई थी। मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। पढ़ें पूरी खबर… 3. लोकसभा स्पीकर ने अखिलेश का माइक बंद कराया, राहुल के समर्थन में बोल रहे थे लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का माइक बंद करा दिया। अखिलेश नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समर्थन में खड़े हुए थे। उन्होंने कहा- चीन का मुद्दा बहुत सेंसेटिव है। अगर देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है तो राहुल गांधी को पढ़ने देना चाहिए। इसी दरम्यान अखिलेश यादव का माइक बंद कर दिया गया। चीन ने पहले ही हमारी जमीनों पर कब्जा किया: अखिलेश ने कहा- मुझे याद है कि डॉ. राम मनोहर लोहिया, जॉर्ज फ़र्नांडिस और नेता जी (मुलायम सिंह यादव) हमेशा ये बात जताते रहे हैं कि हमें हमेशा चीन से सावधान रहना है। अगर हम चीन से सावधान नहीं रहेंगे तो चीन ने पहले ही हमारी जमीनों पर कब्जा किया है। पढ़ें पूरी खबर… 4. ममता काली शॉल ओढ़कर मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलीं, बोलीं- ऐसा झूठा चुनाव आयुक्त कभी नहीं देखा पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने SIR के खिलाफ काली शॉल ओढ़कर दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की। उनके साथ SIR प्रभावित 13 परिवार और TMC के नेता भी थे। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि ममता ने अपने मुद्दे CEC को बताए, लेकिन उनका जवाब सुने बिना ही नाराज होकर चली गईं। ममता ने CEC को अहंकारी बताया: मुलाकात के बाद ममता ने कहा, ‘मैंने आज तक ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त नहीं देखा। वह इस तरह से बात करते हैं जैसे वह जमींदार हों और हम नौकर। वो भाजपा के दलाल हैं।’ ममता ने आगे कहा कि वे SIR के मुद्दे पर लड़ाई जारी रखेंगी। अगर इस देश में कोई नहीं लड़ेगा, तो वो लड़ेंगी। बंगाल में 58 लाख लोगों के नाम कटे: चुनाव आयोग ने 19 दिसंबर 2025 को पश्चिम बंगाल में हुए SIR की नई वोटर लिस्ट जारी की। ड्राफ्ट रोल के बाद कुल मतदाता 7.08 करोड़ हैं। पहले 7.66 करोड़ थे। कुल 58 लाख 20 हजार से ज्यादा नाम काटे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर… 6. सरकार बोली- वांगचुक लद्दाख को नेपाल-बांग्लादेश बनाना चाहते थे, वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सोनम वांगचुक जहर उगलते हैं और लद्दाख को नेपाल या बांग्लादेश जैसा बनाना चाहते हैं।सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वांगचुक के भाषण में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा सीधा खतरा दिखता है। बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे उदाहरण देना, युवाओं को भड़काने से माहौल खराब होगा। उनकी गिरफ्तारी का फैसला सही है। वांगुचक पर हिंसा भड़काने के आरोप: लेह में हुई हिंसा भड़काने के आरोप में 26 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत वांगचुक को पुलिस ने हिरासत में लिया था। तब से वे जोधपुर जेल में हैं। पढ़ें पूरी खबर… 7. सूरत में सैफ को लव-जिहादी बताकर काले झंडे दिखाए, हिंदू संगठनों ने विरोध किया गुजरात के सूरत में हिंदू संगठन ने सैफ अली खान के खिलाफ लव जिहादी के नारे लगाए। सैफ गुजरात में हो रही इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में अपनी टीम को स्पोर्ट करने पत्नी करीना और बेटों के साथ पहुंचे थे। वो जब स्टेडियम से बाहर निकल रहे थे, इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘लव जिहादी है’ के नारे लगाते हुए काले झंडे लहराए। घटना के वीडियो वायरल: मैच खत्म होने के बाद जैसे ही ये सैफ और करीना बाहर आए, तभी उनके साथ ये घटना हुई। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने सैफ को सुरक्षित निकालकर होटल तक पहुंचा दिया। पढ़ें पूरी खबर… 8. ब्रिटिश प्रिंस ने एपस्टीन को अपनी बेटियों की तस्वीरें भेजी, बेटी ने पिता से रिश्ता तोड़ा ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू ने 2008 में यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन को अपनी बेटियों की तस्वीरें भेजीं थी। यह खुलासा 2010 और 2011 के ईमेल्स से हुआ है, जिसे जस्टिस डिपार्टमेंट ने 30 जनवरी को जारी किया था। एंड्रयू ने कुल 4 तस्वीरें भेजीं थीं, जिसमें दो तस्वीरें उनकी बेटी प्रिंसेस बीट्रिस और यूजिनी की थी। हालांकि, प्रिंसेस यूजिनी ने 18 जनवरी को अपने पिता एंड्रयू से रिश्ता तोड़ दिया था। एपस्टीन फाइल्स के बारे में पढ़िए: जेफ्री एपस्टीन नाबालिग लड़कियों की तस्करी करता था और उनका यौन शोषण करता था। वो पार्टियां करता था और इसमें बड़े-बड़े नेताओं और सेलिब्रेटीज को बुलाता था, जहां नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण होता था। इसमें ट्रम्प, बिल गेट्स समेत दुनियाभर के कई बड़े नेताओं के नाम आए हैं। 2019 में एपस्टीन की जेल में मौत हो गई थी। लेकिन उसकी फाइल्स अब खुल रही हैं। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… इंटरनेशनल: लंदन में एअर इंडिया ड्रीमलाइनर के फ्यूल स्विच में खराबी: पायलट बोला- 2 बार स्विच बंद हुआ; दावा- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में भी यही हुआ (पूरी खबर पढ़ें) बिजनेस: चांदी तीन दिन में ₹1.20 लाख गिरी, ₹2.60 लाख/किलो हुई: आज ये ₹6,251 सस्ती हुई, मुनाफा वसूली से गिर रहीं कीमतें (पूरी खबर पढ़ें) मौसम: राजस्थान-MP में ओले गिरे, यूपी के 30 जिलों में कोहरा: हिमाचल के मनाली में बर्फबारी; अगले 5 दिन में 3 वेस्टर्न डिस्टरबेंस मौसम बदलेंगे (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: चीन की मिसाइलों में फ्यूल की जगह पानी भर दिया:रिपोर्ट में दावा- कई मिसाइलें खुल भी नहीं पाईं, जिनपिंग ने अफसरों को निकाला (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: भारत-EU डील से पाकिस्तान में 1 करोड़ नौकरियां खतरे में: पाकिस्तानी नेता बोले- हमारा जीरो-टैरिफ हनीमून खत्म, अरबों डॉलर के नुकसान का खतरा (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: नॉर्वे के डिप्लोमेट ने भारतीयों को सांप से बदतर बताया: एपस्टीन से कहा था- इंडियन और सांप से मिलें, तो पहले इंडियन को मारो (पूरी खबर पढ़ें) पंजाब: महिला ने PM मोदी-डेरा बल्लां संत को दी गालियां: बोली- बेटी बीमार, मेडिकल स्टोर बंद, कहां जाऊं; जालंधर पुलिस ने रात में ही अरेस्ट किया (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: ट्रेन में छेड़छाड़…महिलाओं-बच्चों को बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा: अस्थि विसर्जन करने गुजरात से उज्जैन जा रहे थे; लड़कियों पर सिगरेट का धुआं फूंक रहा था युवक (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: अंडरवियर में महिला के साथ नजर आए पूर्व ब्रिटिश राजदूत: एपस्टीन फाइल्स में सामने आई तस्वीर; PM स्टार्मर की पार्टी से इस्तीफा दिया, कहा- शर्मिंदगी नहीं देना चाहता (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… शराब के साथ चखना न मिलने से नाराज हुआ चोर राजस्थान के जैसलमेर में एक सरकारी इंजीनियर के क्वार्टर में चोर घुसे। चोरी के दौरान उन्हें महंगी शराब की बोतल मिली तो वे घर में ही बैठकर इसे पीने लगे। चखना न मिलने पर नाराज होकर कागज पर नोट छोड़ गया कि शराब रखते हो तो आलू-चिप्स भी रखा करो। चोर लेपटॉप, कपड़े, टीवी और परफ्यूम लेकर फरार हो गए। जाते-जाते दीवार पर लिपस्टिक से ‘सॉरी’ लिख गए। 📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… पाकिस्तान पर बॉयकॉट का असर क्या होगा: ग्रुप-स्टेज में ही बाहर होने का खतरा, ICC बैन लगा सकता है; भविष्य में मेजबानी मिलनी मुश्किल मंडे मेगा स्टोरी: ट्रम्प दुनिया का $6.7 लाख करोड़ जब्त कर सकते हैं: क्या इसलिए अंधाधुंध सोना खरीद रहे देश, दुनिया में अंदरखाने क्यों मची इतनी उथल-पुथल आज का एक्सप्लेनर: बलूच विद्रोहियों का पाकिस्तान में सबसे बड़ा हमला, महिलाओं को सुसाइड बॉम्बर क्यों बना रहे, चीन-अमेरिका पर भी इसका असर जरूरत की खबर- क्या फ्रोजन मटर खाना अच्छा है?: न्यूट्रिशनिस्ट से जानें यूज करने का सही तरीका, खरीदते हुए बरतें ये 6 सावधानियां ग्राउंड रिपोर्ट: सेंट्रल विस्टा जैसी बनेगी ओडिशा विधानसभा, 3600 करोड़ बजट: 100 साल की तैयारी, 300 विधायकों के लिए जगह, लेकिन क्यों हो रहा विवाद फिजिकल हेल्थ- सिगरेट छोड़ दीजिए, मेमोरी अच्छी हो जाएगी: 45 साल के बाद छोड़ना भी फायदेमंद, स्मोकिंग से होतीं 10 बड़ी बीमारियां 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों को मार्केटिंग से फायदा मिल सकता है। तुला राशि वालों को प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
https://ift.tt/8zLiHuh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply