नमस्कार, कल की बड़ी खबर चीन के दावे से जुड़ी रही। उसने भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने की बात कही। दूसरी बड़ी खबर यूपी के सीएम योगी के बयान को लेकर रही। उन्होंने कहा- अयोध्या में घुसे आंतकियों को PAC ने मार गिराया। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. अब चीन का दावा- हमने भारत-पाक संघर्ष रुकवाया, कई लड़ाइयां सुलझाने में मदद की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बाद अब चीन ने दावा किया है कि उसने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया था। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि हमने दुनिया के कई संघर्षों को सुलझाया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान तनाव मे भी चीन ने मध्यस्थता की थी। भारत ने चीन के दावे को खारिज किया: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार के सूत्रों ने चीन के इस दावे को खारिज किया है। भारत ने कहा है कि संघर्ष को रुकवाने में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं है। इससे पहले ट्रम्प भी 70 से ज्यादा बार भारत-पाक के बीच संघर्ष करवाने का दावा कर चुके हैं। कांग्रेस बोली- मोदी चुप क्यों: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इस मामले में PM मोदी की चुप्पी बेहद चिंताजनक है और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा;- देश की जनता को जानने का पूरा अधिकार है कि ऑपरेशन सिंदूर को अचानक रोकने में चीन की क्या भूमिका रही। सरकार इस पूरे मुद्दे पर साफ और स्पष्ट जवाब दे। पढ़ें पूरी खबर… 2. योगी बोले- अयोध्या में 2005 में आतंकी घुस आए थे, PAC ने ठक, ठक, ठक कर मार गिराया अयोध्या में 31 दिसंबर को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा- 2005 में आतंकियों ने अयोध्या में घुसने का दुस्साहस किया था। लेकिन, PAC के जवानों ने ठक-ठक-ठक कर उन्हें मार गिराया था। लेकिन, बजरंगबली खुद जिसकी रक्षा खुद कर रहे हो, वहां कोई क्या बिगाड़ पाएगा। वहीं, कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने भगवान राम की मर्यादा का पालन किया। जैसे राम का लक्ष्य रावण का संहार नहीं, बल्कि अधर्म का अंत था। हमारा भी वही लक्ष्य था कि हम आतंकियों और उनके आकाओं को सबक सिखाकर आएंगे। हमने बस वही किया। पढ़ें पूरी खबर… 3. यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर भर्ती निकली, सबसे ज्यादा PAC में वैकेंसी नए साल पर योगी सरकार ने प्रदेश के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 32, 679 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन बुधवार को जारी कर दिया। सिविल पुलिस के अलावा PAC, विशेष सुरक्षा बल यानी SSF, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर तक के पद शामिल हैं। सिविल पुलिस में 10,469 पदों पर महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। जबकि PAC में पुरुषों के लिए 15,131 पद खाली हैं। UP SSF में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1341 वैकेंसी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 31 दिसंबर से शुरू हो गई है। 30 जनवरी, 2026 तक फॉर्म भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले upprpb.in पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर… 4. नए साल से पहले राजस्थान में 150 किलो विस्फोटक बरामद, यूरिया खाद की बोरियों में छुपा रखा था दोनों आरोपियों ने कार में खाद की बोरियों में विस्फोटक छुपा रखा था, ताकि किसी को शक न हो। राजस्थान के टोंक में नए साल से पहले 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट पकड़ा गया। यह विस्फोटक यूरिया खाद की बोरियों में छुपाकर कार से ले जाया जा रहा था। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि विस्फोटक किसी बड़ी घटना के लिए काफी था। जांच की जा रही है कि इसे कहां से खरीदा गया और किसे सप्लाई किया जाना था। एक महीने पहले ट्रक में विस्फोटक मिला था: राजस्थान के राजसमंद जिले में एक महीने पहले विस्फोटक से भरा ट्रक पकड़ा गया था। इसमें विस्फोटक से भरे 109 कार्टून मिले थे। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पढ़ें पूरी खबर… 5. फरीदाबाद में चलती वैन में महिला से गैंगरेप, सड़क पर फेंककर भागे आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद में 28 साल की महिला से चलती वैन में गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लिफ्ट देने के बहाने महिला को बैठाया, 3 घंटे तक घुमाया। इसी दौरान रेप करके सड़क पर फेंक दिया। घायल महिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पीड़ित शादीशुदा है: उसके तीन बच्चे हैं। विवाद के चलते वह अपने पति से अलग रहती है। एक निजी कंपनी में जॉब करती है। डॉक्टर सौम्या झा ने बताया कि लड़की को काफी चोटें आई हैं। पढ़ें पूरी खबर… 6. नए साल में बढ़ सकती है सैलरी-पेंशन, ₹7 लाख के बदले ₹12 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री नए साल में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। 8वें वेतन आयोग से 2026 में कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन बढ़ सकती है। इसके अलावा ₹12 लाख की कमाई टैक्स फ्री हो जाएगी। CNG-PNG सस्ती होंगी, जबकि कारें महंगी हो सकती हैं। स्मॉल सेविंग्स का ब्याज भी घट सकता है। रेलवे रिजर्वेशन के लिए आधार जरूरी: 12 जनवरी से ऐसे यूजर्स जिनका अपना IRCTC अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, वो सुबह 8 से रात 12 बजे तक टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। ये नियम केवल रिजर्व टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन के लिए हैं। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… 80 साल के बुजुर्ग ने खुद की कब्र बनाई तेलंगाना में 80 साल के नक्का इंद्रय्या ने अपनी पत्नी की कब्र के पास खुद की कब्र बनवाई है। इसे बनाने में करीब 12 लाख रुपए खर्च हुए हैं। इंद्रय्या रोज वहां जाते हैं और साफ-सफाई करते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया ताकि उनके जाने के बाद बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि के लोगों को नौकरी में पुरस्कार मिल सकता है। सिंह राशि वालों को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
https://ift.tt/7RUQJe5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply