DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:एक्टर धर्मेंद्र का निधन; दिल्ली में नक्सली के समर्थन में नारेबाजी; विनय कटियार बोले- राम मंदिर का श्रेय लेने वाले महाझूठे

नमस्कार, कल की बड़ी खबर एक्टर धर्मेंद्र के निधन की रही। वे लंबे समय से बीमार थे। वहीं, दूसरी खबर राम मंदिर आंदोलन के बड़े नेता विनय कटियार के बयान से जुड़ी है। उन्होंने राम मंदिर में धर्मध्वजा समारोह से पहले कहा- मैं डरपोकों के यहां नहीं जाता। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, विले पार्ले श्मशान घाट में अंतिम संस्कार एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान भूमि में हुआ। जिसमें सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंचे। धर्मेंद्र ने 1960 में फिल्म “दिल भी तेरा हम भी तेरे” से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। धर्मेंद्र लंगे समय से बीमार थे: 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया। इस दौरान उन्हें वैंटिलेटर में रखा गया। मीडिया में उनके निधन की खबर भी आई, जिसे परिवार ने नकार दिया। धर्मेंद्र से जुड़ी अनसुनी बातें… पढ़ें पूरी खबर… 2. विनय कटियार बोले- डरपोकों के बीच नहीं जाता, राम मंदिर में धर्मध्वजा फहराएंगे PM मोदी अयोध्या में आज पीएम मोदी राम मंदिर में 161 फीट ऊंचे शिखर पर ध्वजा फहराएंगे। इससे पहले राम मंदिर आंदोलन के बड़े बीजेपी नेता विनय कटियार ने सोमवार शाम को बड़ा बयान दिया। कहा- मैं डरपोकों के बीच नहीं जाता। अगर राम मंदिर परिसर से मस्जिद-मकबरे नहीं उखड़वाए होते तो यह दिन नहीं आता। मंदिर निर्माण का श्रेय लेने वाले महाझूठे हैं। राम मंदिर को जाने वाला रामपथ सोमवार शाम से ही ‘जय श्री राम’ नाम के स्लोगन से जगमगता दिखा। पूरी अयोध्या नगरी को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। जिस दंड पर धर्मध्वजा फहराएगी उस पर सोना मढ़ा गया। सोमवार को राम मंदिर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत का योगी ने हाथ जोड़कर स्वागत किया। अयोध्या सांसद को ही नहीं मिला न्यौता राम मंदिर के धर्मध्वजा समारोह में अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद को न्यौता नहीं मिला है। इससे नाराज सांसद ने कहा कि, श्री राम तो सभी के हैं। वो तो जाति-धर्म से भी आगे बढ़कर हैं। लेकिन, भाजपा बेवजह ही राम मंदिर की ठेकेदार बनी हुई है। इन लोगों ने मुझे कार्यक्रम में नहीं बुलाया। अगर बुलाते तो मैं नंगे पैर दौड़कर जाता। पढ़ें पूरी खबर… 3. दिल्ली में इंडिया गेट पर नक्सली हिड़मा के पोस्टर लहराए गए, लाल सलाम और अमर रहे के नारे लगे दिल्ली में इंडिया गेट पर वायु प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल लोगों ने देश के मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा (44) के पोस्टर लहराए। पोस्टरों में हिड़मा की तुलना आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा से की गई। हिड़मा को जल, जंगल और जमीन का रखवाला बताया गया। अब तक 22 लोगों को अरेस्ट किया गया: प्रदर्शनकारियों ने ‘हिड़मा अमर रहे’ जैसे नारे लगाए। उन्होंने पोस्टरों पर भी “माड़वी हिड़मा को लाल सलाम” जैसे नारे लिखे थे। प्रदर्शन के दौरान भीड़ की पुलिस से हाथापाई भी हुई। अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कौन था नक्सली हिड़मा: नक्सली हिड़मा एक करोड़ का इनामी नक्सली था। सुरक्षाबलों ने ​​​​​​18 नवंबर को आंध्र प्रदेश के एलूरी सीताराम राजू जिले में हिड़मा को एनकाउंटर में मार गिराया था। वह ढाई दशक से छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक्टिव था। वह 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड था। पढ़ें पूरी खबर… 4. नीले ड्रम वाली मुस्कान ने पति के बर्थडे पर बेटी को जन्म दिया, परिवार बोला- DNA टेस्ट कराएंगे मेरठ जेल में बंद नीले ड्रम वाली मुस्कान रस्तोगी ने सोमवार शाम को बेटी को जन्म दिया। डॉक्टरों ने 6.50 बजे नॉर्मल डिलीवरी कराई। मुस्कान और उसकी बच्ची एकदम स्वस्थ हैं। खास बात है कि मुस्कान जिस पति सौरभ की हत्या में आरोपी है, वह भी 24 नवंबर के दिन पैदा हुआ था। यह मुस्कान की दूसरी बेटी है। बड़ी बेटी पीहू अपने नाना-नानी के साथ रहती है। रविवार की रात मुस्कान को पेट में तेज दर्द उठा। जेल के डॉक्टरों ने चेकअप के बाद अल्ट्रासाउंड के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। मुस्कान को मेडिकल कॉलेज के गायनिक वार्ड में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टर ने बताया, मुस्कान का बेबी ढाई किलो का है। 5 डॉक्टरों की टीम ने मुस्कान की नॉर्मल डिलीवरी कराई। मुस्कान अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या के जुर्म में बॉयफ्रेंड साहिल के साथ गिरफ्तार की गई थी। उस समय वह डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी। सौरभ के बड़े भाई बोले- बच्चे का DNA टेस्ट कराएंगे सौरभ के बड़े भाई राहुल ने कहा- मुस्कान के होने वाले का बच्चे का हम लोग DNA टेस्ट कराएंगे। अगर वह बच्चा सौरभ का होता है, तभी हमारा परिवार उसे अपनाएगा। पढ़ें पूरी खबर… 5. राजस्थान के उदयपुर में ₹60 करोड़ लेने वाली जेनिफर लोपेज की परफॉर्मेंस, रॉयल वेडिंग में झूमे गेस्ट राजस्थान के उदयपुर में रॉयल वेडिंग में हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने कई गानों पर परफॉर्म किया। पार्टी में मौजूद कई गेस्ट भी उनके साथ झूमते नजर आए। लोपेज इंडिया में परफॉर्मेंस के लिए करीब 60 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। किसकी थी रॉयल वेडिंग: दरअसल यह रॉयल वेडिंग नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू की है। नेत्रा अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी हैं। 3 दिनों तक चले प्रोग्राम के बाद रविवार रात सिटी पैलेस में रिसेप्शन हुआ। ट्रम्प के बेटे भी शामिल हुए: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे ट्रम्प जूनियर भी गर्लफ्रेंड बेटीना एंडरसन के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। शादी में साउथ स्टार रामचरण भी पहुंचे थे। शादी जग मंदिर पैलेस में हुई। 22 नवंबर को बारात निकाली गई थी, जिसमें दूल्हा जयपुर के हाथी ‘बाबू’ पर बैठकर पहुंचा था। पढ़ें पूरी खबर… 6. देश के 53वें CJI बने जस्टिस सूर्यकांत, शपथ के बाद भाई-बहन के पैर छुए जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद बहन और बड़े भाई के पैर छुए। इस कार्यक्रम में उनके परिवार के लोग भी शामिल हुए। CJI सूर्यकांत का कार्यकाल 14 महीने का होगा: वर्तमान CJI बीआर गवई का कार्यकाल रविवार 23 नवंबर को खत्म हो गया। उनके बाद अब जस्टिस सूर्यकांत यह जिम्मेदारी संभालेंगे। जस्टिस सूर्यकांत 9 फरवरी 2027 को रिटायर होंगे और उनका कार्यकाल लगभग 14 महीने का होगा। पढ़ें पूरी खबर… 7. भारतीय नौसेना में स्वदेशी युद्धपोत INS माहे शामिल, समुद्र में दुश्मन पनडुब्बियों को तलाशेगा स्वदेशी युद्धपोत INS माहे सोमवार को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया। यह माहे-क्लास का पहला पनडुब्बी रोधी (एंटी सबमरीन) और उथले पानी (जहां पानी की गहराई कम हो) में चलने वाला युद्धपोत है, जो तटीय इलाकों के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। साइलेंट हंटर है नाम: यह जहाज उथले पानी में ऑपरेशन, तटीय इलाकों में गश्त, समुद्री रास्तों की सुरक्षा और दुश्मन पनडुब्बियों की तलाश जैसे कामों में बड़ी भूमिका निभाएगा। ये काम बिना शोर के करने की काबिलियत के चलते इसे ‘साइलेंट हंटर’ नाम दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… 8. पाकिस्तान आर्मी हेडक्वार्टर में आत्मघाती हमला, चादर लपेटकर पहुंचे हमलावर ने खुद को उड़ाया पाकिस्तान के पेशावर में फ्रंटियर कॉन्स्टेबुलरी (FC) मुख्यालय पर हुए आत्मघाती हमले में 6 लोग मारे गए, जिनमें 3 कमांडो और 3 हमलावर शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर खुद को चादर से ढककर पहुंचा था। उसने चौकी पर पहुंचते ही खुद को उड़ा लिया। पाकिस्तान बोला- हमले के लिए TTP जिम्मेदार: पाकिस्तान फौज ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे भारतीय प्रॉक्सी फितना-उल-खवारिज जिम्मेदार है। यह शब्द पाकिस्तान तालिबान TTP के लड़ाकों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर: ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 के मुताबिक, बुर्किना फासो के बाद पाकिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे आतंक प्रभावित देश बन चुका है, जबकि 2024 में यह चौथे स्थान पर था। TTP के हमलों में 90% की वृद्धि हुई है। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. एंटरटेनमेंट: मध्यप्रदेश में धर्मेंद्र ने 4 फिल्मों की शूटिंग की: मांडू में 22 दिन रुके, महेश्वर में अकेले घूमने निकल जाते थे; लोग उनकी सादगी के कायल (पढ़ें पूरी खबर) 2. नेशनल: पटना में बदमाशों ने कारोबारी की गोली मारकर हत्या की: भीड़ ने दोनों बदमाशों को पीट-पीटकर मार डाला; ₹20 करोड़ की जमीन का विवाद था (पढ़ें पूरी खबर) 3. नेशनल: अहमदाबाद में तीसरी मंजिल से कूदी महिला, VIDEO: तीन साल पहले की थी लव-मैरिज, परिवार में दो साल का बेटा भी (पढ़ें पूरी खबर) 4. नेशनल: भारतीय नौसेना में स्वदेशी युद्धपोत INS माहे शामिल: समुद्र में दुश्मन पनडुब्बियों को तलाशेगा; जानें क्यों कहा जाता है ‘साइलेंट हंटर’ (पढ़ें पूरी खबर) 5. नेशनल: राजनाथ बोले- भारत की शालीनता उसकी कमजोरी नहीं: पहलगाम हमले का ऑपरेशन सिंदूर से मुंहतोड़ जवाब दिया; कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण के संदेश को दोहराया (पढ़ें पूरी खबर) 6. इंटरनेशनल: पाकिस्तानी परमाणु हथियारों की तस्करी कर रहे थे अब्दुल कादिर: मुशर्रफ को पता चला तो बोले- मार डालूंगा; अमेरिकी खुफिया एजेंसी के अफसर का खुलासा (पढ़ें पूरी खबर) 7. सेलेब्स: स्मृति मंधाना-पलाश ने सोशल मीडिया से रस्मों के वीडियो-फोटो हटाए: स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने से टल चुकी है शादी, पलाश भी बीमार हुए (पढ़ें पूरी खबर) 8. बिजनेस: बढ़ते टैक्स के कारण स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल ब्रिटेन छोड़ेंगे: वे ब्रिटेन के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति, दुबई में शिफ्ट होने की तैयारी (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… राजस्थान में अजगर से शख्स की लड़ाई, कर्मचारी को जकड़ा राजस्थान के कोटा में थर्मल प्लांट पर काम कर रहे मजदूर को करीब 12 फीट लंबे अजगर ने जकड़ लिया। अजगर की पकड़ इतनी मजबूत थी कि उससे पैर छुड़ाने के लिए मजदूर करीब 20 मिनट तक कोशिश करता रहा लेकिन अजगर ने पैर नहीं छोड़ा। चीख सुनकर पास में काम कर रहे मजदूर दौड़कर आए। उन्होंने डंडों और रस्सी की मदद से करीब 10 मिनट में मजदूर को अजगर के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद अजगर को डंडो से पीटकर अधमरा कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. मंडे मेगा स्टोरी- आंख मूंदकर टारगेट तक पहुंच सकते थे आतंकी: 26/11 मुंबई हमलों की इतनी परफेक्ट प्लानिंग कैसे हुई; 5 जगह रोकी जा सकती थी तबाही 2. सम्राट को गृहमंत्री बनाने के लिए कैसे माने नीतीश: नेपाल हिंसा के बाद लिखी स्क्रिप्ट, शाह के साथ 2 बैठक; क्राइम कंट्रोल पर सबसे लंबी बात 3. क्या RSS की तरह रणनीति बना रहीं मायावती: MY फॉर्मूला का काट लाने की तैयारी, 2027 में BJP नहीं, अखिलेश पर निशाना 4. आज का एक्सप्लेनर- नाइजीरिया में 7 हजार ईसाई मारे, स्कूलों से लड़कियां तक किडनैप; आखिर चाहते क्या हैं इस्लामिक आतंकी, ट्रम्प स्ट्राइक की तैयारी में 5. फिजिकल हेल्थ- सर्दियों में बढ़ता ब्लड प्रेशर: क्योंकि ठंड से सिकुड़ती ब्लड वेसल्स, डॉक्टर से जानें विंटर बीपी मैनजमेंट के टिप्स 6. जरूरत की खबर- इमर्शन रॉड से बच्ची की मौत: जानें इसका रिस्क, इस्तेमाल के दौरान बरतें 13 सावधानियां, खरीदते हुए 8 बातें ध्यान रखें 7. स्पॉटलाइट-राजकुमारी डायना की बदले वाली ड्रेस फिर क्यों चर्चा में: पति के अफेयर से क्या है इसका संबंध, रिवेंज ड्रेस क्यों कहते हैं, देखें वीडियो 8. धर्मध्वजा-2- नेहरू बोले, रामलला की मूर्ति हटाइए: DM ने कहा- इस्तीफा दे दूंगा पर ऐसा नहीं करूंगा; ताला लगने से ढांचा गिरने तक की कहानी 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मीन राशि के लोगों को काम करते समय सावधानी रखनी होगी। कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…


https://ift.tt/kg95DKL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *