नमस्कार, कल की सबसे बड़ी खबर इंडिगो से जुड़ी रही। एयरलाइन ने यात्रियों को अब तक 610 करोड़ रुपए वापस कर दिए। दूसरी बड़ी खबर भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस गैंग की धमकी मिलने की रही। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. इंडिगो ने यात्रियों को ₹610 करोड़ रिफंड किए, छठे दिन भी 650+ फ्लाइट कैंसिल इंडिगो ने यात्रियों को अब तक 610 करोड़ रुपए का रिफंड दिया है। साथ ही देशभर से 3 हजार से ज्यादा बैगेज लौटाए हैं। रविवार को भी 650 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हुईं। यात्रियों की मदद के लिए स्पेशल सपोर्ट सेल बनाए गए हैं। एयरलाइन ने 10 दिसंबर तक हालात सामान्य होने की बात कही है। DGCA ने इंडिगो के CEO से जवाब मांगा: डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स को नोटिस जारी किया है। उन्हें बताना होगा कि पिछले 6 दिन से जारी संकट के चलते कंपनी पर एक्शन क्यों न लिया जाए। जवाब न देने पर DGCA एकतरफा फैसला ले सकेगा। मामले की जांच के लिए DGCA ने चार सदस्यों का पैनल बनाया है, जो 15 दिन में अपनी रिपोर्ट और सुझाव देगा। पढ़ें पूरी खबर… 2. स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल की शादी कैंसिल, स्मृति ने कहा- मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुछाल की शादी टूट गई है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर इसकी जानकारी दी। शादी 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन उसी दिन सुबह शादी टल गई। संगीत से लेकर हल्दी के कार्यक्रम हो चुके थे। सोशल मीडिया में दावा किया गया कि पलाश ने स्मृति के साथ धोखा किया है। इसी बीच स्मृति ने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें हटा दी थीं। पलाश-स्मृति की मुलाकात 2019 में हुई थी: दोनों मुंबई में एक दोस्त के जरिए मिले थे। फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई, जो प्यार में बदल गई। दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को चुपचाप आगे बढ़ाया। करीब 5 साल बाद यानी 2024 में दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में फैंस को बताया था। पढ़ें पूरी खबर… 3. इंस्पेक्टर की मौत में महिला सिपाही गिरफ्तार, 3 लाख का हार दिलवाया, 25 लाख मांग रही थी यूपी के जालौन में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मौत मामले में महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसे रविवार को कोर्ट ले गई, जहां से 14 दिन के लिए उरई जेल भेज दिया गया। वहीं, कोर्ट जाने के दौरान महिला सिपाही ट्रैक सूट पहने थी और चेहरे पर रुमाल बांध रखा था। सिपाही मीनाक्षी शर्मा उस समय इंस्पेक्टर अरुण के कमरे में थी, जब उनकी मौत हुई। इसके बाद इंस्पेक्टर अरुण की पत्नी माया राय ने मीनाक्षी शर्मा पर हत्या करने या करवाने की FIR कराई थी। हालांकि, शुरुआती जांच इशारा कर रही है कि महिला सिपाही को कमरे में देखते ही इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली। मीनाक्षी सिर्फ 3 मिनट में थाने में आई और भाग गई। शादी में 25 लाख खर्च करने का दबाव बना रही थी मीनाक्षी की शादी फरवरी, 2026 में होनी है। इंस्पेक्टर के करीबी लोगों ने बताया कि वह इंस्पेक्टर पर शादी का पूरा खर्च उठाने का दबाव बना रही थी। वह 25 लाख रुपए खर्च करने की डिमांड कर रही थी। धमकी देती थी कि अगर शादी का खर्च नहीं उठाया तो इंस्पेक्टर से जुड़ा कथित वीडियो पत्नी को भेज देगी। इंस्पेक्टर इससे काफी परेशान थे। पढ़ें पूरी खबर… 4. पवन सिंह को लॉरेंस गैंग की धमकी, सलमान के साथ स्टेज शेयर न करने की चेतावनी पवन सिंह अब तक 250 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं और 100 से ज्यादा गाने गा चुके हैं। (फाइल फुटेज) भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी मिली है। कॉल करने वाले ने सलमान खान के साथ बिग बॉस फिनाले में स्टेज शेयर न करने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने पवन सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी और मामले की जांच कर रही है। हालांकि, पवन सिंह बिग बॉस के फिनाले में शामिल हुए। लॉरेंस के टारगेट पर हैं सलमान: साल 1998 में सलमान खान पर काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। इसी मामले को लेकर लॉरेंस बिश्नोई ने कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पिछले साल सलमान के घर पर फायरिंग भी हुई थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनसे 5 करोड़ रुपए की मांग की गई। दरअसल, बिश्नोई समुदाय में काले हिरण को पवित्र माना जाता है। पढ़ें पूरी खबर… 5. फिल्ममेकर विक्रम अरेस्ट, फिल्म बनाने के नाम पर ₹30 करोड़ ठगने का आरोप फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को मुंबई और राजस्थान पुलिस ने अरेस्ट किया। दोनों पर उदयपुर के व्यापारी से फिल्म बनाने के नाम पर 30 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप है। विक्रम भट्ट को मुंबई में साली के घर से पकड़ा गया। पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें उदयपुर लेकर जाएगी। फिल्ममेकर ने पत्नी के खाते में पैसे मंगवाए: पीड़ित डॉ. अजय मुर्डिया का आरोप है कि विक्रम भट्ट ने उनकी पत्नी की बायोपिक बनाने के नाम पर उनसे पैसे ठगे। यह रकम फर्जी वेंडर्स के खातों में ट्रांसफर कराई गई और बाद में पत्नी के खाते में भेजी गई। विक्रम भट्ट ने बॉलीवुड में अब तक लगभग 40 फिल्में बनाई हैं। पढ़ें पूरी खबर… 6. रूस ने यूक्रेन पर 700 हवाई हमले किए, गलती से अपने शहर पर गिराया 1000kg का बम रूस ने यूक्रेन पर करीब 700 ड्रोन और मिसाइलों से बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें कई बिजली स्टेशन और रेलवे ढांचे को नुकसान पहुंचा। 8 लोग घायल हो गए। हमले के दौरान रूस ने गलती से अपने ही शहर बेल्गोरोड पर 1000 किलो का बम गिरा दिया। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ। इस बीच युद्ध रोकने को लेकर अमेरिका-यूक्रेन वार्ता भी बेनतीजा रही। 2022 से जारी रूस-यूक्रेन जंग: रूस ने यूक्रेन के करीब 20% इलाके पर कब्जा कर लिया है। इस जंग में हजारों लोग मारे गए और लाखों यूक्रेनी विस्थापित हुए हैं। युद्ध खत्म कराने के लिए ट्रम्प ने दोनों देशों के नेताओं से बातचीत की है। हाल ही में ट्रम्प ने पुतिन के साथ अलास्का में बैठक की, जो 80 साल में किसी रूसी नेता की पहली यात्रा थी। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… महाराष्ट्र में मिली दुनिया की सबसे छोटी भैंस महाराष्ट्र में राधा नाम की दुनिया की सबसे छोटी भैंस मिली है, जिसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। भैंस की लंबाई सिर्फ 2 फीट 8 इंच है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
https://ift.tt/7Dz5Evl
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply