DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मैनपुरी सपा कार्यालय में किसान दिवस मनाया:आलोक कुमार शाक्य बोले-चौधरी चरण सिंह के विचारों पर चलकर ही किसानों का कल होगा मजबूत

पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय, मैनपुरी में किसान दिवस के रूप में मनाई गई। यह कार्यक्रम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर आयोजित किया गया। इसमें मैनपुरी की सांसद डिम्पल यादव का संरक्षत्व और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव का मार्गदर्शन रहा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में किसानों के अधिकारों, सामाजिक न्याय और समाजवादी विचारधारा को सशक्त करने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष और पूर्व मंत्री आलोक कुमार शाक्य ने इस मौके पर कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया था। उन्होंने किसानों को देश की रीढ़ बताया और उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। शाक्य ने कहा कि उनके विचार आज भी समाजवादी आंदोलन के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। अन्य वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में किसान कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे में चौधरी चरण सिंह की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करके ही किसानों के हितों की रक्षा संभव है। समाजवादी पार्टी ने उनके बताए रास्ते पर चलकर किसान और कमजोर वर्गों की आवाज लगातार बुलंद करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने सामाजिक न्याय और किसान हित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव रामनरायन बाथम ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, अधिवक्ता देवेंद्र सिंह यादव, रजनेश मिश्रा, नरेंद्र सिंह यादव, नृप चौधरी, सुखवीर सिंह यादव, राजू चौधरी, संतराम यादव, मानवेन्द्र सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


https://ift.tt/cRNKdMr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *