DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मैनपुरी में 505 वाहनों के चालान, ₹5.17 लाख जुर्माना:यातायात माह में पुलिस की कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

मैनपुरी यातायात पुलिस ने नवंबर माह में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत 505 वाहनों के चालान किए हैं। इन चालानों से कुल 5 लाख 17 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात अरुण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात मुकेश कुमार और यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस और थाना पुलिस द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। इनमें बिना हेलमेट के 269 चालान, तीन सवारी बैठाने पर 180 चालान, काली फिल्म के लिए 3, गलत नंबर प्लेट के लिए 4 और जाति सूचक शब्द के प्रयोग पर 2 चालान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 2 वाहनों को सीज किया गया और अन्य धाराओं में 45 चालान किए गए।कुल 505 चालानों के माध्यम से 5 लाख 17 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 16 हजार रुपए नकद समन शुल्क के रूप में मौके पर ही वसूले गए। महिला पुलिस कर्मचारियों द्वारा महिला चालकों की भी जांच की गई और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।


https://ift.tt/sEic0Va

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *