मैनपुरी में यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए मैनपुरी पुलिस ने मंगलवार को जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 430 वाहनों के चालान काटे गए। अभियान के तहत 30 हजार रुपए का समन शुल्क मौके पर वसूला गया, जबकि कुल 4 लाख 70 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मैनपुरी श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर की गई। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात श्री अरुण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री दीपशिखा सिंह और यातायात प्रभारी श्री सुनील कुमार सिंह ने किया। थाना पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों ने प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग की। अभियान के दौरान मुख्य सड़कों, चौराहों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में वाहनों की गहन जांच की गई। बिना हेलमेट, तीन सवारी और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, ओवरस्पीडिंग और लापरवाही से वाहन न चलाने की अपील की। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल को सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में प्रभावी कदम बताया। मैनपुरी पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आगे भी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
https://ift.tt/usxdoik
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply