मैनपुरी में रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर 649वीं संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती और संत नरहरिदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यह आयोजन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य (पूर्व मंत्री) की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देशानुसार किया गया। इसमें मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने अगुवाई की, जबकि विधायक व पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान संतों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य ने कहा कि संत रविदास ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और जातिभेद का विरोध करते हुए समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया था। उन्होंने संत नरहरिदास के विचारों को भी आत्मसात करने पर जोर दिया। शाक्य ने बताया कि संतों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही समाज में समरसता स्थापित की जा सकती है। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरुओं के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव रामनारायण बाथम ने किया। इस दौरान किशनी विधायक इंजीनियर बृजेश कठेरिया, पूर्व डीसीबी चेयरमैन डॉ. रामकुमार यादव, देवेंद्र यादव एडवोकेट, सुखवीर सिंह यादव, विद्यराम मुनीम, रजनेश मिश्रा, रऊफ कुरैशी, सतीश यादव, महेश यादव, रामगोपाल कश्यप, ओमशरण यादव, हरेंद्र सिंह, श्याम करन शाक्य, गंगाराम जाटव, अशोक जाटव, रामलखन यादव, विमल कुमार, अजब सिंह, शिवशंकर, हरिकिशोर और प्रेमसागर यादव सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://ift.tt/aV4ZKyx
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply