DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मैनपुरी में मढ़ापुर तालाब में दिखा मगरमच्छ:करहल में ग्रामीणों में दहशत बढ़ी, वन विभाग से जल्द रेस्क्यू की मांग

करहल तहसील के मढ़ापुर गांव में बुधवार को एक तालाब में मगरमच्छ देखा गया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है, जिसके बाद उन्होंने तत्काल वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़वाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, खेतों की ओर जा रहे कुछ ग्रामीणों ने तालाब के किनारे मगरमच्छ को देखा। मगरमच्छ दिखने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, कुछ देर बाद मगरमच्छ वापस तालाब के पानी में चला गया। गांव के निवासी शशांक दीक्षित ने बताया कि यह मगरमच्छ एक साल से भी अधिक समय से इसी तालाब में मौजूद है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पहले भी कई बार की है, लेकिन अब तक वन विभाग द्वारा इसे तालाब से निकालने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बबलू दीक्षित, अवनीश दिवाकर, राजू, आनंद चौबे, नीरज पांडेय, सौरभ और अनुज पांडेय सहित कई अन्य ग्रामीणों ने जिला वन अधिकारी से इस मगरमच्छ को जल्द से जल्द पकड़वाने की अपील की है ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।


https://ift.tt/ZyUA89I

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *