DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मैनपुरी में कानून व्यवस्था मजबूत करने उतरी रैपिड एक्शन फोर्स:सड़कों पर RAF की बूटों की गूंज, 80 से ज्यादा हॉटस्पॉट पर नजर

मैनपुरी शहर में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार शाम पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने संयुक्त रूप से पैदल मार्च किया। अलीगढ़ से पहुंची RAF की टुकड़ी ने सीओ संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न संवेदनशील और विवाद संभावित क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इस पैदल मार्च में RAF के जवानों के साथ स्थानीय पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। मार्च उन इलाकों से गुजरा जहां पूर्व में झगड़े, विवाद या अन्य आपराधिक घटनाओं की शिकायतें सामने आई थीं। अधिकारियों ने इस दौरान आम लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि मैनपुरी शहर में लगभग 80 से 90 ऐसे स्थान हैं, जिन्हें संवेदनशील मानते हुए चिन्हित किया गया है। इन सभी स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से पैदल मार्च और फुट पेट्रोलिंग की जा रही है। सीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मौजूद संवेदनशील इलाकों पर भी पुलिस और RAF की कड़ी नजर है। यदि भविष्य में कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना मिलती है, तो RAF तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करेगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में कानून का डर पैदा करना और आम जनता में सुरक्षा व विश्वास का माहौल बनाना है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों के मद्देनजर यह रणनीति अपनाई गई है ताकि किसी भी तरह की अफवाह, तनाव या अव्यवस्था को समय रहते रोका जा सके।


https://ift.tt/p6ZNs4n

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *