DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मैनपुरी पहुंचे भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष:पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत, बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे। शहर के एक मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पवन समाधिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम चौहान का भी मैनपुरी में जोरदार स्वागत किया गया। ओबीसी महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूजा यादव और ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बी.के. कुमार ने भी उनका अभिनंदन किया। सभी पदाधिकारियों ने फूल मालाएं पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले समय में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में सचिन यादव (जिला अध्यक्ष व्यापार सभा), प्रशांत दीक्षित (राष्ट्रीय प्रचार मंत्री), अरविंद चौहान (राष्ट्रीय महासचिव), राजन चौहान (जिला अध्यक्ष क्रांतिकारी दल), अतुल ठाकुर, बी.के. यादव, कन्हैया कुलश्रेष्ठ, राजीव शर्मा, पंकज यादव, माधव चौहान, आलोक पचौरी और गोल्डी गौतम सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।


https://ift.tt/bc2Bpf3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *