DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मैनपुरी दंपति हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार:पुरानी रंजिश और लूट के लिए हुई थी हत्या, एसपी ने किया खुलासा

मैनपुरी में दंपति हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या पुरानी रंजिश और लूटपाट के इरादे से की गई थी। पुलिस ने लूटे गए आभूषणों को भी शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है। यह घटना जनपद मैनपुरी के ग्राम फूलापुर, थाना बरनाहल में 26/27 जनवरी 2026 की रात को हुई थी। अज्ञात बदमाशों ने महेशचंद्र (60 वर्ष) और उनकी पत्नी अनीता देवी (58 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक दंपति के पुत्र ललित की तहरीर पर थाना बरनाहल में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा संख्या 08/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोहरे हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। सर्विलांस और साइबर सेल की मदद भी ली गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों, अर्जुन (पुत्र स्वर्गीय सुरेशचंद, निवासी नगला राय, थाना घिरोर) और आनंद (पुत्र स्वर्गीय मानसिंह, निवासी फूलपुर, थाना बरनाहल) को गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी मृतक दंपति के करीबी रिश्तेदार और पड़ोसी बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से मुकदमे के वादी के लूटे गए सभी जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए दो तमंचे और दो खोखा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।


https://ift.tt/eGNUjFl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *