DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मैनपुरी के CMC चर्च में मना क्रिसमस:विशेष प्रार्थना सभाओं और धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

मैनपुरी में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे का पर्व मनाया गया। शहर के सीएमसी चर्च में सुबह से ही विशेष प्रार्थना सभाओं और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए। चर्च परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और प्रभु यीशु मसीह के जन्म की झांकी भी सजाई गई। क्रिसमस के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। बच्चों में भी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान कैरोल सिंगिंग, प्रार्थना और बाइबल पाठ किया गया। चर्च में शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया। इस मौके पर सीएमसी चर्च के पादरी दिनेश सहाय ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ईसा मसीह का जन्म लगभग दो हजार वर्ष पूर्व मानवता को प्रेम, करुणा और सत्य का मार्ग दिखाने के लिए हुआ था। तभी से उनके जन्म दिवस को क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है। पादरी दिनेश सहाय ने कहा, “क्रिसमस का पर्व हमें प्रेम, क्षमा और सेवा का संदेश देता है। प्रभु यीशु मसीह ने मानवता को एक-दूसरे से प्रेम करना और जरूरतमंदों की सहायता करना सिखाया। आज के दिन हम विशेष प्रार्थनाएं करते हैं और समाज में शांति व भाईचारे का संदेश फैलाने का संकल्प लेते हैं।” कार्यक्रम के अंत में देश और प्रदेश में अमन-चैन की कामना की गई। क्रिसमस के अवसर पर मैनपुरी में शांति और भाईचारे का माहौल रहा।


https://ift.tt/ljFHsvL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *