DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मैं जा रहा हूं मरने, इसको कड़ी सजा मिले…:कानपुर में 10वीं का स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, आईपैड में मिला सुसाइड नोट

पनकी धाम स्टेशन में ट्रेन के आगे कूदकर हाईस्कूल स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट के आईपैड के कवर में परिजनों को एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने मोहल्ले में रहने वाले किशोर के ब्लैकमेल करने की बात लिखी थी। जिसमें उसने लिखा है कि मैं समीर सैनी हूं, मुझे मेरी गली के लड़के ब्लैकमेल कर रहे हैं, मैं जा रहा हूं मरने, इसको कड़ी से कड़ी सजा मिले…। शास्त्री नगर निवासी अनिल सैनी दादा नगर स्थित प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते है। परिवार में पत्नी अनीता, बड़ी बहन गुनगुन, 17 साल का बेटा अनिकेत उर्फ समीर सैनी है। अनिकेत विजय नगर स्थित बृज पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था। चचेरे वैभव ने बताया कि वह इलाके में ही रात 9 से सुबह 7 बजे तक कोचिंग पढ़ने जाता था। बुधवार शाम वह कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था। जिसके बाद वह कोचिंग नही पहुंचा, जिसपर टीचर ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी मिली। गुरुवार सुबह खोजीबीन करते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां कपड़ो और अनिकेत के अधजले हाथ से उसकी पहचान हुई। पनकी जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि पनकी धाम स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिजनों को अनिकेत का आईपैड मिला, जिसके कवर में एक सुसाइड नोट लिखा हुआ था। परिजनों ने बताया कि जनवरी माह में स्कूल में फंक्शन था, जिसमें उसने स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ एक फोटो खिंचवाई थी, जिसे उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था। पोस्ट का स्क्रीन शॉट लेकर इलाके का एक किशोर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। अब पढ़िए मृतक ने सुसाइड नोट में क्या लिखा… मैं समीर सैनी हूं, मुझे मेरी गली के लड़के ब्लैकमेल कर रहे हैं, मैं जा रहा हूं मरने, इसको कड़ी से कड़ी सजा मिले। मैं एक लड़की है, उसको परेशान करता था। उसकी कोई गलती नहीं है, उसके घर तक भी कोई जाएगा। सब गलती मुर्गी की है। मेरे फोन में 3 आईडरी है, वो किसी की नहीं है। हम जा रहे, यहां से बहुत दूर, हम फिर बोल रहे, वो लड़की की कोई गलती नहीं है। हम ही उसको परेशाान करते थे।


https://ift.tt/3Ic1GjR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *