DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मेरी बेटी हम लोगों के लिए मर चुकी:गोंडा में मां बोली-उसे गोली मार दो, प्रेमी से पति की हत्या कराई थी

हमने अपनी बेटी को पैदा ही नहीं किया है। अब उसका हमसे कोई रिश्ता नहीं है। चाहे उसे फांसी दे दी जाए या गोली मार दी जाए। मेरे दिल में उसके लिए जरा-सी भी जगह नहीं बची है। हमने उसकी मर्जी से शादी की थी। अगर वह कहती कि शादी मत कराओ, या बताती कि किसी और से उसका चक्कर चल रहा है, तो हम शादी ही ना करते। वह सब छिपाकर हम सबको धोखा दे गई। ये कहना है गोंडा की शहीदुन निशा की, जिनकी बेटी रुकसाना ने शादी के 7वें दिन प्रेमी के हाथों पति की हत्या कर दी। जिस घर से बेटी विदा होकर गई थी। उस घर के लोगों ने उससे अपना रिश्ता तोड़ लिया है। उनका बस यही कहना है, उसे गोली मार दो। पढ़िए रुकसाना के मायके से रिपोर्ट… पहले जानिए पूरा मामला बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर गांव में शमशुद्दीन रहते हैं। उनके 25 साल के बेटे अनीस का निकाह 13 नवंबर को गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के गांव जंगलडीह की रुकसाना (20) से हुआ था। अनीस, रुकसाना के मामा का बेटा था। वह मुंबई में हाइड्रा क्रेन चलाता था। शादी के लिए वह 10 नवंबर को गांव आया था। अनीश 20 नवंबर की शाम अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान रुकसाना का प्रेमी रिंकू सिंह (22) पता पूछने के बहाने उसके पास आया। अपनी बातों में उलझाकर कुछ दूर तक ले गया। फिर तमंचे से सटाकर अनीस को गोली मार दी। परिवारवाले अनीस को अयोध्या के श्रीराम चिकित्सालय ले गए। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। शादी से पहले कई महीनों तक मायके व ननिहाल में रही थी रुखसाना की मां ने बताया कि शादी से पहले वह कई महीनों तक पुणे में बड़ी भौजाई के साथ रही थी। उसने कभी नहीं बताया कि किसी से उसका संबंध है। हमें उसके प्रेमी रिंकू के बारे में रत्ती भर जानकारी नहीं थी। यह सब अचानक सामने आया। शादी के पांच दिन बाद रुखसाना मायके आई थी। जब यहां आई तो उसने दो-तीन जोड़ नए कपड़े सिलवाने को कहा। बोली कि शनिवार को दोबारा विदाई होनी है। उसने दर्जी से कपड़े जल्दी तैयार करने को भी कहा था। हमें लगा वह ससुराल जाने के लिए उत्साहित है। लेकिन उसने अपने मन की बात जरा नहीं बताई। विदाई से ठीक पहले ही हुई वारदात मां शहीदुन निशा ने बताया-“बृहस्पतिवार को उसके अब्बा उसे ननिहाल ले गए थे, क्योंकि वहां एक रस्म थी। शनिवार को उसकी विदाई तय थी। लेकिन इससे पहले ही उसने अपने पति की जान ले ली। हमें नहीं पता था कि वह ऐसा बड़ा पाप कर देगी। हम उससे कोई संबंध नहीं रखना चाहते। हम समझते हैं कि हमने उसे पैदा ही नहीं किया। वह हमारे लिए अब नहीं है। ऐसे काम करने वाले को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।


https://ift.tt/aNMA8Eh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *