DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मेरी नहीं तो किसी की नहीं,प्रेमिका की हत्या खुदकुशी की:मुजफ्फरनगर में युवती के शरीर पर 8 चाकू के घाव, युवक की गर्दन पर मिले 2 घाव

मुजफ्फरनगर में शादी से महज तीन दिन पहले प्रेमिका की चाकू से हत्या कर प्रेमी ने खुद भी आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि युवती के शरीर पर चाकू के आठ गहरे घाव थे। जबकि युवक की गर्दन पर दो घाव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। उनके बीच करीब 4 साल से अफेयर था। पुलिस ने परिवार और गांव वालों से मामले की जानकारी ली। लड़के के परिजनों ने ऑनरकिलिंग का आरोप लगाया है। पुलिस से मौके पर नोकझोंक भी हुई। मामला जानसठ थाना क्षेत्र के गांव भलवा का है।
घर में घुसकर की हत्या, फिर खुद को किया लहूलुहान परिजनों के अनुसार, प्रगति की शादी 8 फरवरी को तय थी। गुरुवार शाम रोहित अचानक प्रगति के घर पहुंचा। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद रोहित ने चाकू से प्रगति की गर्दन और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी गर्दन पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, प्रगति के शरीर पर कुल 8 चाकू के घाव मिले हैं। गर्दन, सीना, कंधे और हाथ पर गंभीर जख्म पाए गए। हाथ पर मिले घाव इस बात का संकेत देते हैं कि प्रगति ने खुद को बचाने की कोशिश की थी। वहीं रोहित की गर्दन पर दो गहरे घाव मिले, जिनमें से एक उसकी मौत का कारण बना। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है और सभी तथ्यों को जांच में शामिल किया गया है। भारी पुलिस पहरे में अंतिम संस्कार हुआ। जहां उठनी थी डोली, वहां से निकली अर्थी शुक्रवार को गांव भलवा में मातम पसरा रहा। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां से बेटी की अर्थी उठी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। किसी भी तनाव की आशंका को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रगति का अंतिम संस्कार पुलिस सुरक्षा में किया गया। पिता विजयपाल बेटी को अंतिम विदाई देते समय खुद को संभाल नहीं पाए। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा और अधिकांश घरों में चूल्हे तक नहीं जले। प्रगति के पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। मां प्रभावती की शादी बाद में देवर भूषण से हुई। परिवार में दो भाई और एक बहन स्वाति है। रोहित का परिवार खेती से जुड़ा है। उसके पिता धारा खेती के साथ परचून की दुकान चलाते हैं। रोहित परिवार का सबसे बड़ा बेटा था, उसके बाद एक भाई और तीन छोटी बहनें हैं। शादी के दबाव को लेकर हुआ विवाद प्रगति के भाई प्रदीप ने देर रात कोतवाली में तहरीर दी। उसने बताया कि परिवार शादी की खरीदारी के लिए खतौली गया था। इसी दौरान रोहित ने प्रगति पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन उसने इनकार कर दिया था। प्रदीप के अनुसार, प्रगति अपने परिवार के फैसले से खुश थी और 8 फरवरी की शादी के लिए तैयार थी, लेकिन रोहित उस पर लगातार दबाव बना रहा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कमरे में फैला था खून, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना जिस कमरे में हुई, वहां दोनों के खून के छींटे दूर-दूर तक फैले थे। कमरे में टीवी और घरेलू सामान रखा था। खून अधिक बहने के कारण दोनों की मौत हुई। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। प्रगति नहीं बन सकती थी मां इस मामले में एक संवेदनशील तथ्य सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, प्रगति कुछ समय पहले गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। उसकी जान बचाने के लिए ऑपरेशन करना पड़ा, जिसमें गर्भाशय निकालना पड़ा था। इसके बावजूद रोहित उससे शादी करना चाहता था। सूत्रों के अनुसार, जिस युवक से प्रगति की शादी तय की गई थी, वह दो बच्चों का पिता और यूपी पुलिस में सिपाही है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एक माह पहले तक सब कुछ सामान्य ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ समय पहले तक दोनों परिवारों के बीच रिश्ते सामान्य थे। एक-दूसरे के घर आना-जाना और बातचीत होती थी। अचानक हालात कैसे बिगड़े, यह किसी को समझ नहीं आ रहा। मुजफ्फरनगर में प्रेम संबंधों के चलते हत्या और आत्महत्या के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। खतौली, बुढ़ाना और फुगाना क्षेत्रों में बीते वर्षों में प्रेम प्रसंग के कारण जान गंवाने की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों परिवारों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।


https://ift.tt/3XjEaPb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *