मेरठ रेंज में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए डीआईजी कलानिधि नैथानी ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया है। इस अभियान के तहत जनवरी माह में रेंज के अधीन जनपद मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान 49 अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया, जबकि 35 बदमाशों को जिलाबदर किया गया। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत जनवरी माह में रेंज में कुल 60 मुकदमे गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किए गए। इसके अलावा 191 मुकदमे शस्त्र अधिनियम, 18 मुकदमे एनडीपीएस अधिनियम और 194 मुकदमे आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज हुए। वहीं गुंडा अधिनियम के तहत 159 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मेरठ में 100 बदमाश गिरफ्तार जनपद मेरठ में गैंगस्टर अधिनियम के तहत 26 मुकदमे दर्ज कर 100 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। शस्त्र अधिनियम के 67 मुकदमों में 80 अभियुक्त पकड़े गए, जिनसे 52 अवैध शस्त्र और 88 कारतूस बरामद हुए। यहां एनडीपीएस के 6 और आबकारी अधिनियम के 55 मुकदमे दर्ज किए गए। बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में भी सख्त कार्रवाई बुलंदशहर में गैंगस्टर अधिनियम के 20 मुकदमों में 70 अभियुक्त और शस्त्र अधिनियम के 58 मुकदमों में 65 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। इनसे 54 अवैध शस्त्र और 57 कारतूस बरामद हुए। यहां एनडीपीएस के 9 और आबकारी अधिनियम के 77 मुकदमे दर्ज किए गए। बागपत में गैंगस्टर अधिनियम के 6 मुकदमों में 29 अभियुक्त और शस्त्र अधिनियम के 28 मुकदमों में 28 अभियुक्त पकड़े गए। यहां से 27 अवैध शस्त्र और 33 कारतूस बरामद हुए। साथ ही एनडीपीएस के 2 और आबकारी अधिनियम के 25 मुकदमे दर्ज किए गए। हापुड़ में गैंगस्टर अधिनियम के 8 मुकदमों में 30 अभियुक्त और शस्त्र अधिनियम के 38 मुकदमों में 20 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। इनसे 28 अवैध शस्त्र और 39 कारतूस जब्त किए गए। यहां एनडीपीएस का 1 और आबकारी अधिनियम के 37 मुकदमे दर्ज हुए। 35 बदमाश जिलाबदर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि गुंडा अधिनियम के तहत जनवरी में कुल 159 अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिनमें से 35 को जिलाबदर किया गया। मेरठ में 76 गुंडों पर कार्रवाई कर 13 को जिलाबदर किया गया। बुलंदशहर में 50 गुंडों पर कार्रवाई कर 10, बागपत में 19 गुंडों पर कार्रवाई कर 10 और हापुड़ में 14 गुंडों पर कार्रवाई कर 2 को जिलाबदर किया गया। इसके अलावा 3 अभियुक्तों को धारा-10 गुंडा एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 49 फरार अपराधियों पर इनाम रेंज में कुल 49 फरार अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया है। इनमें मेरठ के 33, बुलंदशहर के 6 और बागपत के 10 अपराधी शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
https://ift.tt/RitfULC
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply