DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मेरठ रेंज में महिला अपराधों पर कड़ा प्रहार:मिशन शक्ति के तहत 331 मामलों में 445 दोषियों को सजा

मेरठ परिक्षेत्र में शासन और पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 एवं ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत महिला अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। वर्ष 2025 में अब तक महिला संबंधी अपराधों के 331 अभियोगों में कुल 445 आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलाई गई है। इनमें 59 आरोपियों को आजीवन कारावास, 47 को 20 वर्ष की सजा और 97 आरोपियों को 10 वर्ष से अधिक का कठोर कारावास सुनाया गया है। यह कार्रवाई महिला अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति का हिस्सा है। पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र श्री कलानिधि नैथानी ने बताया कि 1 जनवरी 2025 से 22 दिसंबर 2025 तक दहेज हत्या, बलात्कार, छेड़छाड़, पॉक्सो और अपहरण सहित महिला अपराधों के मामलों को चिन्हित किया गया। प्रभावी विवेचना और सशक्त पैरवी के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल हुई है। इस सफलता में जनपदीय पुलिस, मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग के बीच बेहतर समन्वय की अहम भूमिका रही है। डीआईजी ने बताया कि पीड़िताओं को न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद मेरठ में महिला संबंधी 93 अभियोगों में 130 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई। इनमें 25 अभियुक्तों को आजीवन कारावास, 12 को 20 वर्ष और 27 को 10 वर्ष से अधिक की सजा मिली। जनपद बुलंदशहर में 125 अभियोगों में 162 अभियुक्तों को दोषी ठहराया गया। यहां 17 अभियुक्तों को आजीवन कारावास, 19 को 20 वर्ष और 50 को 10 वर्ष से अधिक की सजा सुनाई गई। जनपद बागपत में 33 अभियोगों में 48 अभियुक्तों को सजा हुई, जिनमें 2 को आजीवन कारावास, 1 को 20 वर्ष और 11 को 10 वर्ष से अधिक की सजा दी गई। जनपद हापुड़ में 80 अभियोगों में 105 अभियुक्तों को दोषी ठहराया गया। इनमें 15 अभियुक्तों को आजीवन कारावास, 15 को 20 वर्ष और 9 को 10 वर्ष से अधिक का कारावास मिला। डीआईजी ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत सजा प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।


https://ift.tt/JPNsmuK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *