DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मेरठ में 75 सेकंड में हुई मोबाइल चोरी का VIDEO:स्टेशनरी शॉप पर खरीदारी के बहाने आया था युवक, 5वें प्रयास में मोबाइल चोरी

मेरठ में एक दुकान में घुसे शख्स ने खरीदारी करने के बहाने महज 75 सेकंड में दुकानदार का मोबाइल चोरी कर लिया। पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें वह शख्स खरीदारी करने के बहाने आता है। सामान दिखाने के बहाने वह दुकानदार को उलझा देता है। काउंटर की ड्राज में रखा महंगा मोबाइल चोरी कर आराम से निकल जाता है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पहले एक नजर डालते हैं वारदात पर
मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार निवासी अरुण कुमार की तेजगढ़ी चौराहा स्थित कृष्णा प्लाजा कंपलेक्स में स्टेशनरी की दुकान है। वह बताते हैं कि एक शख्स दोपहर के समय उनकी दुकान पर आया और सामान खरीदने के बहाने उन्हें व्यस्त करके काउंटर की ड्राज में रखा उनका 35000 रुपए कीमत का मोबाइल चोरी कर ले गया। बाहर जाकर दोबारा अंदर आया था आरोपी
अरुण ने दैनिक भास्कर को बताया कि मोबाइल चोरी से थोड़ी देर पहले दो शख्स दुकान में आए थे। एक शख्स बोल नहीं सकता था। उसने कुछ सामान खरीदा और पेमेंट कर दिया। जाते समय उसने उनका मोबाइल हाथ में लेकर देखा। उसके बाद मोबाइल रख वह बाहर निकल गया। दूसरा शख्स भी उसके पीछे पीछे चला गया। लेकिन कुछ सेकेंड बाद वह दोबारा अंदर आया। राधा-कृष्ण की मूर्ति पैक कराई
जिस शख्स ने मोबाइल चुराया वह दुकान में आकर पहले उनसे बात करने लगा। कई सामान भी देखें और फिर दुकान में अंदर की तरफ रखी राधा-कृष्ण की मूर्ति दिखाने के लिए बोला। सामान खरीदने का नाटक भी किया लेकिन वह समझ नहीं पाए। अचानक राधा-कृष्ण की मूर्ति पैक करने के लिए बोला। इसी दौरान मौका पाकर उसने उनका मोबाइल ड्राज से निकाला और पेंट की बाई जेब में रख लिया। दिखावे के लिए अपना मोबाइल जेब से निकाल कर कान पर लगा लिया। इधर-उधर देखा, निकाल लिया मोबाइल
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी साफ दिखाई दे रहा है, उसने सिर पर टोपी पहनी है। अरुण कुमार को अपनी बातों में उलझा कर उसने दुकान में भेज दिया और मोबाइल चुराने की ताक में लग गया। आरोपी ध्यान भटकाने के लिए अरुण से बात करता रहा। इधर-उधर देखा और ड्राज तक हाथ डालने का प्रयास करने लगा। लगभग पांचवीं बार में उसने मोबाइल निकाला और अपनी पेंट की जेब में रख लिया। इसके बाद सामान खरीदने से मना कर वहां से निकल गया। एक घंटे बाद पता चला मोबाइल गुम है
अरुण ने बताया कि एक घंटे तक उन्हें पता नहीं चला कि मोबाइल चोरी हो चुका है। वह दोपहर में 3 बजे लंच पर जाते हैं। जैसे ही मोबाइल उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं मिला। परेशान होकर अपने बेटे को घर से बुला लिया। बेटे ने आकर दुकान का सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो पता चला मोबाइल वह शख्स ही चोरी कर ले गया है। मेडिकल पुलिस को सूचना दी।


https://ift.tt/aeOoFWw

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *