DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मेरठ में 7 माह की गर्भवती ने की आत्महत्या:घर खर्च विवाद के बाद मफलर से लगाई फांसी, दो साल पहले हुई थी शादी

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शौकीन गार्डन में एक तीन महीने की गर्भवती महिला ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घर खर्च को लेकर महिला का पति से कई दिनों से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह भी इसी बात पर कहासुनी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है दरअसल, जानी थाना क्षेत्र के ग्राम बिलोचपुर की रहने वाली 21 वर्षीय नेहा की शादी दो वर्ष पहले मेरठ के श्याम नगर निवासी समीर पुत्र फिरोज से हुई थी। नेहा की एक वर्ष की एक बेटी अनमता है और वह वर्तमान में सात महीने की गर्भवती थी। समीर, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की शौकीन गार्डन कॉलोनी में शहनाज़ के मकान में किराये पर नेहा के साथ रह रहा था। पति-पत्नी के बीच घर के खर्च को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। करीब आठ दिन पहले भी नेहा और उसके पति समीर के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शनिवार की सुबह एक बार फिर घर खर्च को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद समीर काम पर चला गया। समीर फर्नीचर की दुकान पर लकड़ी के मंदिर बनाने बनाने का काम करता है। पति के काम पर जाने के बाद नेहा ने कमरे में लगे पंखे पर मफलर से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर एएसपी बजरंग प्रसाद व लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, पति समीर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। मृतक महिला के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से नेहा के परिजन जिला गाजियाबाद के लोनी में रहते हैं


https://ift.tt/cGTNe72

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *