मेरठ में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खरखौदा–मुंडाली मार्ग पर एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास बीआर इंटरनेशनल स्कूल कैली की बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछल कर 10 फीट दूर जा गिरे। बस चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। हादसा खरखौदा थाना क्षेत्र के बिजौली का है।
अब जानिए पूरा मामला
गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव त्योड़ी निवासी सुहेल (25) पुत्र अंजार अपने दोस्त फैजान (24) पुत्र जब्बार के साथ पैशन प्रो बाइक से अजराड़ा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे बिजौली के पास गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पहुंचे, सामने से आ रही एक स्कूल बस से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सुहेल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फैजान को मेरठ के सरस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बस की पहचान एक स्कूल वाहन के रूप में होने की बात सामने आई है। जिगरी दोस्तों की एक साथ बुझी ज़िंदगी
परिजनों के अनुसार सुहेल और फैजान बचपन के दोस्त थे। दोनों गांव के राजकीय इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा के छात्र थे और अक्सर साथ ही आते-जाते थे। एक ही बाइक पर निकले दोनों दोस्तों की जिंदगी एक ही पल में खत्म हो गई। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा हुआ है। रोते-बिलखते परिजन बार-बार यही सवाल कर रहे हैं, आखिर हमारे बच्चों की गलती क्या थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खरखौदा से मुंडाली की ओर जा रही बीआर इंटरनेशनल कैली की बस ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक सवार दोनों युवक करीब 10 मीटर दूर एक खेत में जा गिरे। बस बाइक को लगभग 50 मीटर तक घसीटती हुई ले गई। दोनों के चेहरे बुरी तरीके से खराब गए थे। चालक बस छोड़कर मौके से फरार
हादसे के तुरंत बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर खरखौदा राजपाल सिंह ने बताया- टक्कर मारने वाले बस चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। चालक की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ——————— ये खबर भी पढ़ें…
सुसाइड करने वाली बहनों के पिता ने 2 शादी कीं:साली से अफेयर, बेटियों से कहता था- मोबाइल छोड़ दो गाजियाबाद में 3 बहनों ने मंगलवार की रात सुसाइड कर लिया। पिता चेतन ने पुलिस को कोरियन गेम की लत की कहानी सुनाई। पुलिस ने 1 घंटे पिता के साथ बंद कमरे में बात की। तब सामने आया कि चेतन कुमार शेयर ट्रेडिंग में 2 करोड़ का घाटा झेल चुके हैं। हालात ऐसे हो गए थे कि 3 साल पहले बेटियों की पढ़ाई छुड़वानी पड़ी। पढ़िए पूरी खबर…
https://ift.tt/4TC31oZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply