मेरठ में बृहस्पतिवार शाम को खरखौदा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खरखौदा–मुंडाली मार्ग पर एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास बीआर इंटरनेशनल स्कूल कैली की बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
अब जानिए पूरा मामला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खरखौदा से मुंडाली की ओर जा रही बीआर इंटरनेशनल कैली की बस ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक सवार दोनों युवक करीब 10 मीटर दूर एक खेत में जा गिरे। बस बाइक को लगभग 50 मीटर तक घसीटती हुई ले गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जब तक आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। चालक बस छोड़कर मौके से फरार
हादसे के तुरंत बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दोनों युवक नाना के यहां जा रहे थे
मृतकों की पहचान खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव तोड़ी सुहेल निवासी सुहेल और फैजान के रूप में हुई है। वे अपने नाना के घर गांव अजराड़ा जा रहे थे। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद उनके परिजनों में शोक छा गया और वे पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि चालक की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/4TC31oZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply