DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मेरठ में सड़क पर बैठे युवक को रोडवेज ने कुचला..VIDEO:दुकानदारों के शोर मचाने पर गाड़ी रोकी, हादसे के बाद ड्राइवर भाग गया

मेरठ में कौशांबी डिपो की रोडवेज बस ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का 1 मिनट 8 सेकेंड का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक सड़क पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बस अड्डे से निकल रही रोडवेज बस का अगला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। आसपास के दुकानदारों ने देखा तो शोर मचाया। लोगों के शोर मचाने पर ड्राइवर ने बस रोकी। किसी तरह युवक को बस के नीचे से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना 31 जनवरी को दोपहर सदर बाजार थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित भैंसाली बस अड्डे के पास हुई। इसका वीडियो आज सामने आया है। हादसे की तीन तस्वीरें देखें… अब जानिए पूरा मामला… पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के धंजू गांव का रहने वाले भाग सिंह (32) सड़क पर बैठा हुआ था। तभी भैंसाली बस अड्डे से एक बस सवारियां लेकर निकली। चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए युवक पर चढ़ा दी। बस का अगला पहिया युवक पर चढ़ा गया। दुकानदारों के शोर मचाने पर ड्राइवर ने बस रोकी। फिर कंडक्टर और अन्य सवारियां बस से नीचे उतरीं। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। इसी दौरान आरोपी चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। किसी तरह लोग युवक को बस के नीचे से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर बस चालक अलीम अंसारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। हादसे के बाद भी सवारियां चढ़ाता रहा चालक घटना का 1 मिनट 08 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में यह भी दिखाई देता है कि हादसे के बाद बस कुछ दूरी पर रुकती है। चालक बस से उतरकर सामान्य तरीके से सवारियां चढ़ाने लगता है। पहिए के नीचे एक व्यक्ति दबा होने के बावजूद चालक को स्थिति का अंदाजा नहीं होता। आसपास के दुकानदारों की नजर बस के नीचे पड़े व्यक्ति की हालत पर पड़ती है। वे शोर मचाते हुए बस की ओर दौड़ते हैं और नीचे झांककर देखते हैं। भाग सिंह खून से लथपथ हालत में बेसुध पड़ा दिखाई देता है। इसके बाद कंडक्टर और सवारियां नीचे उतरतीं हैं। जांच रिपोर्ट में क्या सामने आया रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक ने बताया- मामले की विभागीय जांच कराई गई है। जांच रिपोर्ट में चालक की लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट कौशांबी डिपो को भेज दी गई है। फिलहाल बस सदर बाजार थाने में खड़ी है। हालांकि जांच में यह भी पाया गया कि चालक का लाइसेंस और बस की फिटनेस वैध थी। पूरी जांच रिपोर्ट कौशांबी डिपो को भेज दी गई है। ———————————– ये खबर भी पढ़िए… भाई ने बहन के सिर में मारी गोली, मौत:आगरा में 3 दोस्तों के साथ पहुंचा था; छोटी बहन बोली- भाई को गोली मार देनी चाहिए आगरा में भाई ने अपनी बहन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वह बिजली ठीक करने का बहाना बनाकर देर रात में दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला, उसने तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ फरार हो गया। बुधवार देर रात हुई यह वारदात शाहगंज थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर की है। आरोपी की पहचान हरि सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, रुपए के लेन-देन को लेकर भाई-बहन के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/wTc53Vz

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *