DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मेरठ में श्रद्धालुओं ने किया गीता पाठ:18 अध्यायों के 700 श्लोकों का सामूहिक पारायण

विश्व गीता संस्थान मेरठ की ओर से रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, डी-ब्लॉक शास्त्री नगर में श्रीमद्भगवद्गीता पारायण महायज्ञ भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह संस्थान का 12वां वार्षिक गीता पारायण था, जो 2016 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में करीब 500 श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और सभी को श्रीमद्भगवद्गीता का वितरण किया गया। महायज्ञ के अंतर्गत गीता के 18 अध्यायों के 700 श्लोकों का सामूहिक पाठ, 18 कुंडीय यज्ञ, हरिनाम संकीर्तन, विभूति सम्मान और भंडारे का आयोजन हुआ। विशेष आकर्षण के रूप में छह वेदाचार्यों ने संगीतबद्ध सुरों में गीता का गान कराया। श्रद्धालुओं को गीता अध्ययन की विधि की जानकारी भी दी गई। आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सोमेंद्र तोमर (ऊर्जा राज्य मंत्री), स्वामी शिव प्रेमानंद जी महाराज (आचार्य महामंडलेश्वर, हरिद्वार) और परम पूज्य स्वामी कनक प्रभानंद सरस्वती जी महाराज (गुरु तीर्थ पीठाधीश्वर, मेरठ) के पावन सानिध्य में देव पूजन एवं पारायण हुआ। कार्यक्रम में महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विनोद भारतीय, डॉ. संजय जैन, डॉ. संदीप गर्ग, विमल शर्मा, पूर्व आईएएस देवदत्त शर्मा, विजय भोला, उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल, हरिओम महाजन, आलोक सिसोदिया सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री विहिप के आचार्य राधाकृष्ण मनोडी ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता आज की समस्याओं का समाधान है और सामाजिक सद्भावना का मूल मंत्र देती है। उन्होंने कहा कि गीता को आत्मसात करने से वैश्विक चुनौतियों का समाधान संभव है। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि उद्देश्य “घर-घर गीता, हर घर गीता” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं को गीता से जोड़ना है। गीता गौरव सम्मान
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. संजीव सक्सेना (हृदय रोग विशेषज्ञ), रवि प्रकाश तिवारी (पत्रकार), ज्ञान दीक्षित (वरिष्ठ छायाकार) और युवा कुमार अथर्व शर्मा (आध्यात्मिक लेखन) को गीता गौरव सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन तुषा शर्मा ने किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से आयोजन को शुभकामनाएं दीं और शीघ्र मेरठ आगमन का संदेश दिया। आयोजन में जितेंद्र त्यागी, विनोद शर्मा, सुमित मिश्रा, ललित मोरल, शमशेर सिंह, विवेक शर्मा, शैलेंद्र रस्तोगी, ओपी रतूड़ी, प्रणव मनोरी, चंद्रशेखर मयूर, नीरज शर्मा, सुमनेश सुमन, महिपाल सिंह, काजल सिंह, विजयलक्ष्मी, राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


https://ift.tt/UxVJACE

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *