मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा व सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि उसकी पहचान आरोपी से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। बातचीत के बाद युवक ने उसे शादी का भरोसा दिलाया। युवती का आरोप है कि इसी भरोसे में आरोपी ने उसे एक होटल में बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता के अनुसार, आरोपी काफी समय से उसे लगातार अपनी हवस का शिकार बना रहा था। कुछ दिन पहले जब पीड़िता ने आरोपी से शादी की बात कही, तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी के पास उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो हैं, जिनका इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि उसे धमकी दी गई है कि अगर उसने पुलिस या किसी अन्य से शिकायत की, तो उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी जाएगी। आरोपी उसे लगातार जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ अन्य लोग भी आरोपी के साथ मिलकर उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। युवती ने बताया कि उसने पहले स्थानीय थाना पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह उच्चाधिकारियों के पास पहुंची है। पीड़िता ने अपनी मानसिक परेशानी और डर के माहौल में जीने की बात भी कही है। एसएसपी ने मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
https://ift.tt/FTf97EZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply