मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के मंजूर नगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े असलम और शोएब पर गोलीबारी की गई। स्कूटी सवार बदमाशों ने घर के पास दोनों को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से असलम गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में कई गोलियां लगी थीं। परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। हालांकि, असलम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शोएब भी घायल है और उसका इलाज जारी है।
मृतक असलम के भाई शाहनवाज ने आरोप लगाया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश का परिणाम है। उन्होंने बताया कि इस दुश्मनी की शुरुआत दो साल पहले एक छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने के बाद हुई थी। शाहनवाज के अनुसार, आरोपी पक्ष से लंबे समय से धमकियां मिल रही थीं और सोशल मीडिया पर भी प्रतिशोध लेने वाले संदेश पोस्ट किए जा रहे थे। परिवार को हमले की आशंका थी और इसकी शिकायत कई बार बीट के सिपाही हरिओम से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शाहनवाज ने सिपाही पर आरोपियों से मिलीभगत का भी आरोप लगाया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस रंजिश की जड़ बिजली बम्बा बायपास स्थित स्विमिंग पूल पर हुई अरशद की हत्या से जुड़ी है। उस घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा था। एक पक्ष का दावा है कि उन्हें पुराने मामले में झूठा फंसाया गया था, जबकि दूसरा पक्ष बदला लेने की बात कह रहा था। असलम की मौत के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है। आरोपी पक्ष को सलमान गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जिससे इलाके में गैंगवार की आशंका बढ़ गई है। शनिवार को मंजूरनगर में असलम के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा रही। परिजन शव के पोस्टमार्टम से लौटने का इंतजार कर रहे थे।
https://ift.tt/8PKEdR2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply