DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मेरठ में बिना तलाक पति ने दूसरी शादी की:कम दहेज लाने पर करता प्रताड़ित था; 8 पर केस दर्ज

मेरठ में पति ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली। अब पीड़ित पहली पत्नी ने पति समेत ससुराल के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कंकरखेड़ा निवासी पीड़ित रूमाना ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति आदिल उसे कम दहेज लाने की वजह से प्रताड़ित करता था। ससुरालवाले 50 लाख रुपए दहेज की मांग करते थे। पुलिस ने इस मामले में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 2020 में हुई थी शादी रूमाना ने बताया कि 10 मई 2020 को उसका निकाह श्रीराम कालोनी, राजीवनगर दयालपुर दिल्ली निवासी आदिल से हुआ था। वर्तमान में आदिल लिसाड़ी गेट के समर गार्डन में परिवार संग रहता है। शादी के बाद से ही कम दहेज लाने के लिए पीड़िता को प्रताड़ित किया जाने लगा। विरोध करने पर उसको पीटा गया। 50 लाख रुपये मायके से लाने की मांग करते हुए ससुराल वालों ने रूमाना को पीटकर घर से निकाल दिया। मुस्तफाबाद की महिला से किया दूसरा निकाह रूमाना ने आरोप लगाया कि पति ने उसको तलाक दिए बगैर मुस्तफाबाद लोनी देहात गाजियाबाद निवासी युवती से दूसरा निकाह किया है। पीड़ित रूमाना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति आदिल, ससुर नूर मोहम्मद, सास सितारा, ननद गुलिस्ता और समरीन, देवर अरमान, ननदोई दिलशाद और बागपत में बिनौली निवासी फूफा ससुर शब्बीर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर विनय कुमार का कहना है कि नामजद ससुराल वालों पर केस दर्ज है। जल्द आगे की कार्रवाई होगी।


https://ift.tt/xkyrPBf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *