मेरठ में एक अनोखी शादी सामने आई है। आधी रात प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने दबोच लिया। जबकि लड़के के दो साथी मौके से भागने में कामयाब रहे। उस वक्त लड़की अपने घर में अकेली थी। परिवार कहीं गया था। युवती के परिजनों को फोन कर मौके पर बुलाया। आधी रात ही काजी को बुलाया। निकाह की तैयारी की गई। एक राजीनामा तैयार कराया गया। जिस पर 11 लोगों ने साइन किए। रात में ही काजी ने लड़की और लड़के को निकाह पढ़वाया गया। लड़की के पिता ने 50 हजार रुपए कैश देकर बेटी और दामाद को विदा किया। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पूरा मामला परीक्षितगढ़ के गांव इकला रसूलपुर का है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला तीन साल से दोनों के बीच अफेयर था मवाना के मोहल्ला गाढ़ा चौक निवासी अलफाज और इकला रसूलपुर गांव की मुंतहा परवीन के बीच तीन साल से अफेयर था। दोनों के गांव की बीच की दूरी 20 किमी है। मंगलवार रात अलफाज अपने तीन साथियों के साथ मुंतहा परवीन से मिलने आया था। लड़की के परिवार के लोग आंखों के इलाज के लिए मेरठ गए थे। प्रेमी को प्रेमिका से मिलने घर में जाते हुए ग्रामीणों ने देख लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को रंगे-हाथ पकड़ लिया। इस दौरान प्रेमी के दोनों साथी चकमा देकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने अलफाज से पूछताछ की तो उसने कहा कि प्रेमिका से बहुत प्यार करता है। दोनों 3 साल से एक दूसरे को जानते हैं। आज घर पर कोई नहीं था। इसलिए मिलने आया था। पड़ोसियों ने पकड़ा और घरवालों को बुलाया
पड़ोसियों ने फोन करके दोनों के परिजनों को मौके पर बुला लिया। देर रात युवक के परिजन गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा- दोनों का निकाह कराया जाएगा। लेकिन युवक के पक्ष के लोग मामले से पल्ला झाड़ने लगे। इस पर युवती के परिजन और ग्रामीण निकाह पढ़ाने की बात पर अड़ गए। तुरंत लगी दुल्हन के मेंहदी ग्रामीणों ने दोनों को बदनामी का डर दिखाया। यह भी कहा कि जब दोनों आपस में प्यार करते हैं तो रिश्ते को मंजूर कर लेना चाहिए। दोनों परिवारों के बीच आपसी समझौता हुआ। गांव में सभी की मौजूदगी में प्रेमी और प्रेमिका का काजी ने निकाह पढ़ाया। आनन-फानन में दुल्हन को सजाया गया। उसे मेंहदी लगाई गई, शादी का जोड़ा लाया गया। सभी रस्में कराई गईं। इसके बाद दुल्हन की विदाई के समय दूल्हे को नकदी देकर रुख्सत किया। मवाना आने पर दुल्हन का ढोल बजाकर स्वागत किया है। इस दौरान डांस भी हुआ है। प्रधान ने कहा- आपसी सहमति से शादी हुई
ग्राम प्रधान पति शरीफ ने बताया- लड़के पक्ष के निकाह के लिए कुछ समय मांगा, मगर लड़की पक्ष ने कोई भी मोहलत देने से इनकार कर दिया। बात न मानने पर पुलिस में जाने की चेतावनी दी। इसके बाद दोनों पक्षों के आपसी सहमति से निकाह करा दिया गया। —————– ये खबर भी पढ़ें… सहारनपुर में बारातियों ने दूल्हे की गर्लफ्रेंड को जमकर पीटा:कपड़े फाड़ दिए; बोली- मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, अब शादी कर रहा है सहारनपुर में हो रही एक शादी में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक लड़की खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताने लगी। वह अपने कथित प्रेमी की शादी रुकवाने पहुंची थी। हंगामा बढ़ता देख बारातियों ने युवती को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। कपड़े भी फोड़ दिए। महिला ने कहा- प्रेमी ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है, अब वो शादी कर रहा है। मैं उसको किसी ओर का होने नहीं दूंगी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/SJaKiQo
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply