मेरठ की ब्रह्मपुरी पुलिस ने वन विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कछुए के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज के कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी कछुए वन विभाग को सौंप दिए गए हैं। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
वन रक्षक मेरठ रेंज दीपक सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र में कुछ कछुए तस्कर मौजूद हैं। उनके पास दुर्लभ प्रजाति के प्रतिबंध कछुए हैं। मामले की सूचना थाना ब्रह्मपुरी पुलिस से साझा की गई जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। बच्चा कब्रिस्तान से दबोचे गए आरोपी
ब्रह्मपुरी पुलिस को सूचना मिली कि माधवपुरम स्थित बच्चा कब्रिस्तान के पास आरोपी मौजूद हैं। ब्रह्मपुरी पुलिस ने वनरक्षक मेरठ रेंज दीपक सिंह, वन दरोगा मेरठ रेंज संदीप और वन दरोगा मेरठ रेंज रिठानी बीट मोहन सिंह को साथ लेकर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में यह बताए गए तीनों के नाम
पकड़े गए आरोपियों की पहचान जनपद हापुड़ के ग्राम सोनपुर निवासी रामकुमार पुत्र ओमपाल, कोठी गेट अहाता हापुड़ निवासी अनुज पुत्र ओमप्रकाश और शाहरुख पुत्र गफ्फार निवासी मोहल्ला एहसान नगर असोड़ा थाना हापुड़ के रूप में हुई। उनके कब्जे से एक इंडियन स्पॉटेड कछुआ और 23 इंडियन टेन कछुए बरामद हुए। ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज हुआ मुकदमा एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष राजेश कंबोज के नेतृत्व में पुलिस और वन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 41/42 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी कछुए वन विभाग की सुपुर्दगी में दे दिए गए हैं।
https://ift.tt/QA5kjOD
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply