DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मेरठ में दिनदहाड़े दो युवकों को मारी गोली:एक की मौत, सात राउंड फायरिंग; बदला लेने के लिए किया हमला

मेरठ में बदला लेने के चलते शुक्रवार शाम 4 बजे दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस हमले में असलम और शोएब गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। असलम को तीन गोली लगी थी। उसको दिल्ली रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी रात 10 बजे मौत हो गई। वहीं शोएब का इलाज मेरठ में ही चल रहा है। घटना नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म इलाके की है। नौचंदी पुलिस ने 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें आहद और आमिर सहित 4 अज्ञात पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि मेरठ के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने शुक्रवार दोपहर में ही एसएसपी पद का कार्यभार संभाला है। कार्यभार संभालने के कुछ ही घंटों बाद शुक्रवार शाम बदमाशों ने गोलीकांड को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे दी। नए एसएसपी के चार्ज लेते ही हुई इस वारदात से कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 4 तस्वीरें देखिए…
अब जानिए पूरा मामला
नौचंदी थाने से सौ मीटर की दूरी पर घर के समीप तीन हमलावरों ने असलम और शोएब को गली में घेर लिया। दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गईं। जान बचाने के लिए शोएब भागता हुआ गली से अपने घर के अंदर घुस गया। घर के अंदर पहुंचकर हमलावरों ने शोएब के कंधे में गोली मार दी। असलम को चार गोली लगी। मरा समझकर भागे हमलावर
उसे मरा समझकर ही हमलावर हथियार लहराते हुए थाने के सामने से होकर फरार हो गए। सूचना के बाद असलम और शोएब का परिवार दोनों को उठाकर लोकप्रिय अस्पताल ले गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ अभिषेक तिवारी और एसपी सिटी आयुष विक्रम तथा नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची। असलम के परिवार की तरफ से अरशद के भाई अशद समेत परिवार पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी गई है।
सिर और कंधे में लगी गोलियां
फायरिंग में असलम के सिर और कंधे में तीन गोलियां लगीं, जबकि शोऐब के बाजू में एक गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। असलम को दिल्ली रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी रात 10 बजे मौत हो गई। वहीं शोएब का इलाज मेरठ में ही चल रहा है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चश्मदीदों ने बताया जा रहा है कि बदमाशों ने तकरीबन सात राउंड फायरिंग की। इस घटना को लेकर हुई फायरिंग
नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म निवासी 35 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर अरशद पुत्र हाजी अमीर अहमद और पड़ोसी बिलाल पुत्र इमरान दोनों ही सलमान गैंग में काम करते थे। दोनों में पहले अच्छी दोस्ती थी। कालोनी में वर्चस्व को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि वर्चस्व कायम करने के लिए दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए। चार जून 2024 को इसी रंजिश में बिलाल ने भाई असलम, दाऊद, पिता इमरान और साथी दानिश उर्फ गुड्डू के साथ मिलकर बिजली बंबा मार्ग पर स्विमिंग पुल में अरशद की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सभी पांचों आरोपितों को जेल भेज दिया था। बिलाल अभी भी जेल में बंद है, जबकि अन्य चार आरोपित आठ माह पहले जमानत पर आ चुके है। तभी से अरशद का परिवार असलम की हत्या करने के फिराक में जुटा हुआ था। शुक्रवार को शाम चार बजे असलम अपने दोस्त शोएब के साथ कहीं जा रहे थे। इसी दौरान हमला किया गया।

बताया जा रहा है कि असलम बीते 1 महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है, जिस पर बदमाशों ने गोली बरसाई है, उसकी हालत को देखते हुए पुलिस ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। नौचंदी थाने का हिस्ट्रीशीटर है अरशद, किया था जिला बदर
अरशद का भाई अशद भी नौचंदी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। उसके बाद भी अशद पूरे गिरोह के साथ जनपद में घूम रहा था। जिला बदर होते हुए थाने के सामने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। साथ ही मृतक परिवार को चेतावनी भी दी कि उनके परिवार की तरफ आंख उठाकर देखी तो घुस में घुसकर मारेंगे। मामले पर जानकारी देते हुए सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों घायल युवक और आरोपी पक्ष पहले से आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी के चलते फायरिंग की गई है। शोएब ने कॉलोनी के ही आहद और आमिर सहित कुछ युवकों पर फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।


https://ift.tt/ZTvW47s

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *