मेरठ में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम 4 बजे दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें असलम और शुऐब नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म इलाके की है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सिर और कंधे में लगी गोलियां
फायरिंग में असलम के सिर और कंधे में तीन गोलियां लगीं, जबकि शुऐब के बाजू में एक गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
यह घटना मई 2024 में लोहिया नगर क्षेत्र के एक स्विमिंग पूल में अरशद नामक युवक की हत्या की रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है। उस मामले में पुलिस ने एक आरोपी बिलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इससे पहले बिलाल के भाई और अरशद के बीच में मारपीट हुई थी, जिसके चलते अरशद की हत्या हुई।
तकरीबन सात राउंड फायरिंग
इसी पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए आज दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने जैदी फार्म निवासी असलम पुत्र हाजी इमरान और उसके दोस्त शुऐब पुत्र नईम पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। चश्मदीदों ने बताया जा रहा है कि बदमाशों ने तकरीबन सात राउंड फायरिंग की। मामले पर जानकारी देते हुए सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/UHRdsvu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply