मेरठ में भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर किसान प्रदर्शन करने के लिए इक्ट्ठा होने शुरू हो गए हैं। उनका आरोप है कि लगातार हम अधिकारियों को अपनी समस्या बताते आ रहे हैं, इसके बाद भी उनका कोई निस्तारण नहीं हो रहा है। पिछले महीने भी किया था घेराव भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने पिछले महीने भी कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था। जिसमे संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौधरी भी पहुंचे थे। इस दौरान किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही कढ़ाई चढ़ाकर खाना भी बनाया था। लगभग पांच घंटे चले इस प्रदर्शन के बाद ADM सिटी ने उनका ज्ञापन लेते हुए जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया था।
https://ift.tt/SzdVTAf
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply