DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मेरठ में कबाड़ी की दुकान पर लूटपाट; VIDEO:नकाबपोश बदमाशों ने पीड़ित का गला दबाया, मोबाइल और 12 हजार रूपए छीने

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल मार्ग पर स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर दो नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने दुकान पर मौजूद युवक से मारपीट कर उसका मोबाइल फोन और नकदी छीन ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सरधना थाना क्षेत्र के पीठलोकर निवासी अकरम करनाल हाईवे पर किंग्स पार्क कॉलोनी के पास किराए की दुकान में कबाड़ का काम करते हैं। सोमवार को अकरम का बेटा सोहेल दुकान पर बैठा था, जबकि अकरम अपनी ई-रिक्शा लेकर एक होटल में सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान, मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो नकाबपोश बदमाश दुकान पर पहुंचे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बाहर खड़ी की और दुकान के अंदर घुस गए। एक बदमाश ने सोहेल को धमकाकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और दुकान से बाहर निकल गया। दूसरे बदमाश ने सोहेल के गले में मफलर का फंदा डालकर उसका गला दबाया और उसे दुकान के अंदर धकेल दिया। बदमाश ने सोहेल से जबरन 12,800 रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद दोनों बदमाश अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर सरधना की ओर फरार हो गए। सोहेल ने शोर मचाते हुए उनकी मोटरसाइकिल का पीछा भी किया। घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश पास की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर के साथ सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है। नंगलाताशी चौकी प्रभारी कपिल देव वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।


https://ift.tt/2SJr9VU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *