DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मेरठ में कड़ाके की ठंड से कांपे लोग, 10°C पारा:कोहरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सड़क किनारे खड़े 1500 वाहनों का चालान काटा

मेरठ में 15 दिसंबर के बाद से अचानक कड़ाके की ठंड और घना कोहरे बढ़ गया है। शीतलहर के साथ बढ़ी ठिठुरन ने जनजीवन को लगभग ठप कर दिया है। शाम के सूय से ही कोहरा छा जाता है जो दोपहर तक रहता है। इस कारण धूप भी नहीं निकलती है। सड़कों पर इसका असर यह हुआ कि हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए और चालकों को दिन के समय भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। रात का तापमान स्थिर
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार शुक्रवार को सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। 1500 वाहनों के कटे चालान
कोहरे के कारण हादसों की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। दिल्ली रोड समेत विभिन्न हाईवे पर सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने 66 वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, जबकि यातायात नियमों के उल्लंघन पर करीब 1500 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
कोहरे से हाईवे पर थमी रफ्तार
घने कोहरे का असर दोपहर दो बजे तक बना रहा। इसके बाद कोहरा कुछ हद तक छंटा, लेकिन धूप नहीं निकली। दिन ढलते ही एक बार फिर शहर कोहरे की आगोश में समा गया। दोपहर 12 बजे तक हाईवे पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलने के लिए मजबूर होना पड़ा।
अभियान रहेगा जारी
एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि कोहरे में सड़क किनारे वाहन खड़ा करना सख्त मना है, क्योंकि इससे बड़े हादसे हो सकते हैं। इसी को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा। नोपार्किंग, गलत दिशा में वाहन चलाना, तीन सवारी, बिना हेलमेट जैसे नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
कोहरे में बरतें ये सावधानियां
– किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और भैंसा-बुग्गी पर रेडियम रिफ्लेक्टर अवश्य लगाएं।
– सफेद एलईडी लाइट का प्रयोग न करें, इससे सामने वाले वाहन चालक की आंखों पर असर पड़ता है।
– कोहरे में हाईवे पर गलत दिशा में वाहन न चलाएं।
– आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि अचानक ब्रेक लगने पर दुर्घटना से बचा जा सके।


https://ift.tt/lgiMTZu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *