मेरठ में बहसुमा थाना क्षेत्र के रेहमापुर आईटीआई के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में अज्ञात बाइक सवार की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार सड़क निर्माण कार्य के दौरान खड़ी जेसीबी मशीन से टकरा गया। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा भिड़ी, जिससे सवार के सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल बाइक सवार को एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हस्तिनापुर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण ऐसे हादसे होते रहते हैं। थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उसकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
https://ift.tt/38jlANI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply