मेरठ में नए साल की शुरुआत के साथ ही सर्दी और शीतलहर का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम के मिजाज को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद ठंड का असर बना हुआ है। 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही हवा की रफ्तार
शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं, एक दिन पहले यानी बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14.9 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तापमान में फिर गिरावट और हवा की गति बढ़ने की संभावना है।
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। इसी कारण शीतलहर का प्रकोप तेज हो गया है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा लेने को मजबूर हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले दो दिन तक अधिकतम तापमान कम रहने की संभावना है और शीतलहर का असर बना रहेगा। उन्होंने लोगों को गर्म कपड़े पहनने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
300 से नीचे आया AQI
मोदीपुरम | एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषित हवा के बीच शुक्रवार को राहत भरी खबर सामने आई। हवा की रफ्तार बढ़ने और कुछ इलाकों में हुई हल्की बूंदाबांदी के चलते मेरठ के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में AQI 317 से घटकर 208 पर पहुंच गया।
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में AQI गंगानगर – 172 जयभीम नगर – 228 पल्लवपुरम – 224 दिल्ली रोड – 201 बेगमपुल – 225
https://ift.tt/tLSUh8g
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply