मेरठ के महापौर हरिकांत आहलुवालिया शुक्रवार को वार्ड 13 के जयभीम नगर में जनता की समस्या को देखने पहुंचे तो लोगों ने उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। जिसमें मुख्य रूप से टंकी से आने वाले पानी में गंदगी और बदबू देख महापौर ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। ऐसा पानी पीकर क्या होगा- महापौर
पानी में गंदगी और बदबू देख महापौर ने सुपरवाइजर से पूछा कि अगर यहां रहने वाली हजारों की संख्या में जनता यह पानी पिएगी तो क्या होगा। इसके बाद उन्होंने प्रोजेक्ट मेनेजर को भी फोन पर फटकार लगाते हुए कहा कि यहां आकर सबसे पहले इन लोगों की हालत देखो किन समस्याओं के साथ इन्हें यहां रहना पड़ रहा है। सबमर्सिबल और टयूबवेल लगाने के आदेश
महापौर ने कहा कि क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या बहुत है इसके लिए यहां एक सबमर्सिबल और टयूबवेल लगाया जाएगा, जिसमें लगभग साढ़े तीन करोड़ रूपये की लागत लगेगी। जल्द ही इसका कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी लोगों से बात की। लगातार मिल रही समस्या
महापौर जहां भी जनता के बीच निरीक्षण के लिए जाते हैं, वहां जनता जो समस्या बताती है उसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब भी किया जा रहा है। इसके साथ ही निरीक्षण के दौर अपर नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी आदि को भी महापौर साथ लेकर पहुंच रहे हैं।
https://ift.tt/JTjinqR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply